लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की मौत के 3 महीने बाद भी कम नहीं हो रहा उनकी ऑनस्क्रीन बेटी राधिका मदान का दर्द, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 14:27 IST

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान की बेटी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान आज भी अपने ऑनस्क्रीन पिता को मिस करती हैं। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने इरफान से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देराधिका ने कहा कि वह इरफान को हमेशा पापा या डैड कहकर संबोधित करती थी। राधिका के मुताबिक वह सेट पर शूटिंग के अलावा भी इरफान को पापा ही कहा करती थीं। बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन को तीन महीने हो गए हैं। उनकी अंतिम फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में उनकी बेटी के किरदार में नजर आईं राधिका मदान ने इरफान के साथ बीते पल को याद किया। राधिका ने कहा कि वह इरफान को हमेशा पापा या डैड कहकर संबोधित करती थी। राधिका के मुताबिक वह सेट पर शूटिंग के अलावा भी इरफान को पापा ही कहा करती थीं। 

राधिका ने कहा, ''मैंने उन्हें कभी सर नहीं कहा। हमेशा 'पापा' या 'डैड' कहकर बुलाती थी। वह बस मुस्कुरा देते थे। मुझे याद है कि जब मैं उनसे पहली बार मिली थी और मैंने उन्हें 'डैड' कहा था। इस बात को लेकर अजीब अजीब महसूस करने के बजाय उन्होंने मुझे गले लगा लिया था। मैं हमेशा उन्हें 'डैड' के रूप में याद रखूंगी।''

'पटाखा' से मिली बॉलीवुड में एंट्री

बता दें कि बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी। फिल्म में राधिका की जबरदस्त एक्टिंग और उनके एकदम अलग किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया था। सोशल मीडिया पर राधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हुई थीं राधिका

बॉलीवुड से पहले राधिका मदान ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हो चुकी थीं। इसके बाद राधिका मदान 'झलक दिखला जा ' में भी नजर आईं थी। राधिका मदान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम से एक अलग पहचान मिली। एक्ट्रेस ने खुद भी इस फिल्म को उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताया था। 

 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!