लाइव न्यूज़ :

देश में घरेलू यात्राएं शुरू होते ही दिल्ली रवाना हुईं राधिका मदान, बोलीं- मैं आ रही हूं मां

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 21:42 IST

सोशल मीडिया पर राधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। राधिका लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसी हुईं थीं, लेकिन अब वह दिल्ली के लिए निकल गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड से पहले राधिका मदान ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हो चुकी थीं।बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में जारी लॉकडाउन में लोगों को अब कुछ छूट दी जा रही है। सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स को उड़ने की अनुमति दे दी है। ऐसे में घर से दूर कहीं और फंसे लोग वापस परिवार के बीच आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान भी अपनी मां से मिलने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी राधिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। 

राधिका मदान मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा है। इसके साथ ही वह बड़े-बड़े ग्लव्स पहने नजर आ रही हैं। राधिका ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, " मैं आ रही हूं मां।' राधिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें सेफ जर्नी करने को भी कह रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड में राधिका मदान ने साल 2018 में फिल्म 'पटाखा' से एंट्री की थी। फिल्म में राधिका की जबरदस्त एक्टिंग और उनके एकदम अलग किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया था। सोशल मीडिया पर राधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

बॉलीवुड से पहले राधिका मदान ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से दर्शकों के बीच फेमस हो चुकी थीं। इसके बाद राधिका मदान 'झलक दिखला जा ' में भी नजर आईं थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम