लाइव न्यूज़ :

राधिका आप्टे ने चैट शो में किया खुलासा- किसी ने मेरी न्यूड क्लिप मां को भेजी थी

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 14:15 IST

राधिका जल्द ही 'अंधाधुन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान एक अंधे आदमी के किरदार में नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 24 सितम्बर: अपने बेबाक बयान और दमदार एक्टिंग के लिए फेमस राधिका आप्टे को बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। किसी भी रोल में फिट हो जाने वाली राधिका सामाजिक मसलों पर बेबाकी से बयान देती हैं। हाल ही में राधिका आप्टे ने कहा कि वह इन्टरनेट पर लीक होने वाली क्लिप्स को लेकर परेशान नहीं होती हैं।

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया टॉक शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में बातचीत के दौरान राधिका ने कहा कि सबसे पहले लीक हुए उनके वीडियो क्लिप्स के बारे में उन्होंने अपनी मां से सुना था। किसी ने ये क्लिप्स उनकी मां को भेजा था। राधिका ने बताया कि दूसरी बार उनका मां ने उन क्लिप्स के बारे में अपने ड्राइवर से सुना। एक्ट्रेस ने कहा, "अब, छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, मैं कुछ भी कर सकती हूं और लोग इस बारे में बात नहीं बना सकेंगे।"

बता दें कि साल 2016 में आई राधिका की फिल्म 'पार्च्ड' का एक सेक्स सीन भी काफी वायरल हुआ था जिसमें उनके साथ आदिल हुसैन थे। अगर वर्क फ्रंट के बारे में बात करे तो इन राधिका जल्द ही 'अंधाधुन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान एक अंधे आदमी के किरदार में नजर आएंगे।

इसके अलावा राधिका नेटफ्लिक्स पर कई हिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज, घोल जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में नजर आ रही हैं।      

टॅग्स :राधिका आप्टेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम