लाइव न्यूज़ :

सलमान की फिल्म राधे को लेकर पिता सलीम खान का बड़ा बयान, बोले-बिलकुल भी अच्छी फिल्म नहीं है राधे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 18:41 IST

सलीम खान ने कहा कि रिव्यू करने वालों को सलमान की फिल्म राधे में उससे पहले आई फिल्मों के बीच समानता नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि राधे बिलकुल भी अच्छी फिल्म नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देबजरंगी भाईजान बहुत अच्छी और अलग थी। राधे बिलकुल अच्छी फिल्म नहीं है- सलीम खानकहा- हिंदी और उर्दू साहित्य नहीं पढ़ते बॉलीवुड के लेखकईद पर रिलीज राधे की आईएमडीबी रेटिंग 1.7 है

सलमान खान की फिल्म राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर अब उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने अपने विचार रखे हैं। सलीम खान ने कहा कि रिव्यू करने वालों को सलमान की फिल्म राधे में उससे पहले आई फिल्मों के बीच समानता नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि राधे बिलकुल भी अच्छी फिल्म नहीं है। 

सलीम खान ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा कि इससे पहले जो दबंग 3 थी वो अलग फिल्म थी। बजरंगी भाईजान बहुत अच्छी फिल्म थी और वह बहुत अलग थी। राधे बिलकुल अच्छी फिल्म नहीं है। 

फायदे में फिल्म में स्टेकहोल्डर्स

साथ ही उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिनेमा की एक जिम्मेदारी होती है कि हर इंसान को पैसे मिलें। फिल्म के आर्टिस्ट से प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और हर स्टेकहोल्डर को पैसे मिलने चाहिए। इसी कारण से सिनेमा के निर्माण और व्यवसाय का चक्र चलता है। इस हिसाब से सलमान खान ने परफार्म किया है।  फिल्म के स्टेकडोल्डर्स फायदे में हैं। बाकी राधे ग्रेट फिल्म तो नहीं है। 

बॉलीवुड में अच्छे लेखक नहीं

इस दौरान सलीम खान ने बॉलीवुड लेखकों के बारे में भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि दिक्कत है कि यहां अच्छे लेखक नहीं हैं। उसकी वजह है कि लेखक हिंदी और उर्दू साहित्या को पढ़ते ही नहीं हैं। बाहर कुछ देखते हैं और उसे भारतीय रूप में ढालने के लिए जुट जाते हैं। 

राधे को 1.7 आईएमडीबी रेटिंग

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म राधे को ईद पर रिलीज किया गया था। जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 1.7 है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ ने भी काम किया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!