लाइव न्यूज़ :

'रब ने बना दी जोड़ी' ने पूरे किए अपने दस साल, आज के दिन ही रिलीज हुई थी ये रोमांटिक फिल्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 15:05 IST

फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 185 करोड़ की कमाई की

Open in App

(दुष्यंत राघव)

फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस साल की बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी भारतीय रोमांटिक थी। इसके निर्देशक आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा रहें।

कैसा था फिल्म का रिस्पोंस

अगर बजट की बात करें तो फिल्म 22 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी, “रब ने बना दी जोड़ी” ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 185 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकोर्ड तोड़े और शाहरुख खान व अनुष्का शर्मा की जोड़ी को जबरदस्त दर्शकों का प्यार भी मिला था इस फिल्म से अनुष्का ने अपना डेब्यू किया था।

क्या है फिल्म की कहानी

“रब ने बना दी जोड़ी” में शाहरुख यानि ‘सुरिंद्र’ एक नार्मल क्लर्क व सीधे इंसान के रुप में दिखाए जाते है। वहीं अनुष्का शर्मा यानि ‘तानि’ एक माडर्न गर्ल के रुप में नजर आती हैं। घर में पारिवारिक समस्या होने की वजह से अनुष्का शर्मा यानी ‘तानि’ और शाहरुख खान यानि ‘सुरिंद्र’ की शादी कर दी जाती हैं,मगर ‘तानी’ अपने पिता की आखरी वचन के कारण ‘सुरिंद्र’ से शादी करनी पड़ी। फिल्म में ‘तानि’ मतलब अनुष्का शर्मा को डांस का बहुत शोक होता है,जिसमें वो एक डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं। जिसमें उनके पार्टनर ‘राज’ यानि उनके पति ‘सुरिंद्र’ भी लुक बदलकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं।

 ‘तानी’ इस शादी से काफी नाखुश रहती है। इसी बीच कहानी के बीच में रोमांचक मोड़ आता है,जिसमें ‘तानी’ के पति सुरिंद्र एक कूल लुक में नजर आते है। ‘सुरिंद्र’ जब ‘राज’ बनकर तानी के सामने जाते है,तो सुरिंद्र यानि राज को अपना डांस पार्टनर बना लेती है। जिससे उन्हे राज से काफी लगाव हो जाता है। फिल्म में एक नया टवीस्ट देखने को मिलता है।     

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कितने फिल्में की है अबतक

अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत से लेकर अबतक दोनों ने पांच फिल्मों में काम किया है। वैसे लीड रोल में शाहरुख और अनुष्का ने चार फिल्मों में काम किया है।

ए दिल है मुश्किल   -   2016

रब ने बना दी जोड़ी   -   2008

जब तक है जान       -    2012

जब जैरी मेट सेजल  -   2017

और जल्द रिलीज होने वाली जीरो     -  2018

अगर zero  की बात करें तो यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होनी है,जिसमें शाहरुख खान,कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आने वाले है। फिल्म को दर्शको से सोशल मिडिया पर काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।

  

टॅग्स :अनुष्का शर्माशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?