लाइव न्यूज़ :

आर माधवन की धार्मिक आस्था पर यूं उठे सवाल, एक्टर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 15:39 IST

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी एक तस्वीर के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, हालांकि, आर माधवन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है

Open in App
ठळक मुद्देआर माधवन अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड में माधवन ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।

आर माधवन अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड में माधवन ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। लेकिन कई बार एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। एक बार फिर से ट्रोलर्स ने एक्टर को आड़े हाथों लिया है। इस बार माधवर की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाए गए हैं।

 दरअसल 15 अगस्त को माधवन ने एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में एक्टर अपने पिता और बेटे के साथ बैठे दिखाई दे रहे थे। उन्होंने यह तस्वीर राखी बंधवाने और अवनी अवित्तम से जुड़े अनुष्ठान को पूरा करने के बाद शेयर की थी। अवनी अवित्तम के दौरान ब्राह्मण अपने जनेऊ की अदला-बदली करते हैं।

 माधवन की इस फोटो पर सवाल उठाए गए हैं। एक यूजर ने एक्टर की फोटो को जूम करके पीछे दिख रहे पूजास्थल में रखे क्रॉस (क्रिस्चन धर्म का प्रतीक) को हाइलाइट किया गया और लिखा है कि इनके बैकग्राउंड में क्रॉस क्यों दिखाई दे रहा है? क्या यह मंदिर है? आपने मेरा सम्मान खो दिया। क्या आपको चर्च में हिंदू भगवान की प्रतिमाएं दिखती हैं? आपने आज जो कुछ किया वह सब ढोंग है।

ये बात माधवन को नागबारा गुजरी है, उन्होंने कड़े शब्दों में उसकी अलोचना की है। अलोचना करते हुए का एक पोस्ट माधवन ने शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि आज जैसे लोगों से सम्मान पाने की मुझे परवाह नहीं। उम्मीद करता हूं और जल्द ही ठीक हो जाएं। मैं हैरान हूं कि आपने वहां एक गोल्डन टेंपल की फोटो नहीं देखी और मुझसे नहीं पूछा कि क्या मैंने सिख धर्म अपना लिया है। उस प दरगाह और दुनियाभर के अन्य धर्म की चीजें रखी हुई हैं।

माधवन ने लिखा कि कुछ को मुझे गिफ्ट में दिया गया था और कुछ मैंने खरीदी हैं। जिस तरह से सेना में हर धर्म के लोग होते हैं वैसे ही मेरे स्टाफ में  भी हर धर्म के लोग आते जाते हैं। मेरे घर में एक पूजा का स्थान है जहां सभी पूजा करते हैं।मुझे बचपन से सिखाया गया था कि अपनी पहचान पर हमेशा गर्व करो, लेकिन दूसरे धर्म और दूसरों की आस्था व विश्वास का भी पूरा सम्मान करो।  मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं और उम्मीद करता हूं कि मेरा बेटा भी यह बात सीखे। जब भी मुझे पूजा करने के लिए मंदिर नहीं मिलता तो मैं दरगाह, गुरुद्वारा और चर्च में पूजा करता हूं, जहां पर मुझे बहुत प्यार मिलता है वह भी यह जानते हुए कि मैं उनके धर्म का नहीं बल्कि एक हिंदू हूं। ऐसे में मैं भला कैसे इन भावनाओं को दूसरों को नहीं बांटू। मेरे पास सिर्फ प्यार और सम्मान है देने के लिए और मेरा ट्रैवल एक्सपीरियंस कहता है कि यही सच्ची आस्था है। मेरी ओर से आपके लिए भी शांति और प्यार।

माधवन के इस पोस्ट की जमकर तारीफ हो रही है। वह आए दिन अपना पक्ष रखते रहते हैं।

टॅग्स :आर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?