लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई थी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की कार, तस्वीरें आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2022 15:17 IST

सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि 'समय आने पर हम इसका खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की गई जांच के मुताबिक वे बठिंडा की ओर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि समय आने पर हम इसका खुलासा करेंगे।तस्वीरों के मुताबिक अभिनेता की एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है

चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। खरखौदा पुलिस थाने के निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि सिद्धू की एसयूवी ट्रक से टकरा गई। जिसमें अभिनेता की हादसे में मौत हो गई।

इस बीच हादसे की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हादसे में सिद्धू की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दीप सिद्धू का गाड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में टकराई थी। तस्वीरों के मुताबिक अभिनेता की एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दीप की मौत हुई थी। बकौल पुलिस, उस दौरान दीप के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।

सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि 'समय आने पर हम इसका खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की गई जांच के मुताबिक वे बठिंडा की ओर जा रहे थे। ट्रक का चालक अभी हमारी हिरासत में नहीं है। हमारी टीमें काम पर हैं। ताकि पूरी कहानी पता चल सके।

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हुई हिंसा थी और इस मामले में सिद्धू को नौ फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने से पहले सिद्धू करीब दो महीने तक जेल में रहा था। 

टॅग्स :दीप सिद्धूपंजाबहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल