लाइव न्यूज़ :

कानूनी पचड़े में फंसे पंजाबी सिंगर सिद्धू, गानों के जरिए बंदूकों की ब्रैंडिंग का लगा आरोप

By भाषा | Updated: July 20, 2020 16:02 IST

मोहाली के क्राइम ब्रांच थाने में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपने लेटेस्ट सॉन्ग संजू के कारण सिद्धू मूसेवाला इस मुसीबत में फंसे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडीजीपी ने बताया कि गायक के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 294,504 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो गीत ‘संजू’ को मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से अपलोड किए जाने की पुष्टि हो गई है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ अपने नए गीत ‘संजू’ में हिंसा और बंदूक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह गीत कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। गायक के खिलाफ पहली बार मामला दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले कोविड-19 से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान एक ‘फायरिंग रेंज’ में एके-47 चलाते हुए तस्वीरें वायरल होने के बाद चार मई को उनके खिलाफ बरनाला में आपदा प्रबंधन अधिनियम के विभिन्न प्रावधान और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एवं पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन्स के निदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि उनका गीत ‘संजू’ जो विभिन्न सोशल मीडिया पर ‘ट्रेंड’ कर रहा है, उसमें हथियारों के इस्तेमाल का महिमामंडन करने की जानकारी मिलने के बाद मूसेवाला के खिलाफ मोहाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वीडियो गीत ‘संजू’ को मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से अपलोड किए जाने की पुष्टि हो गई है।

एडीजीपी ने बताया कि गायक के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 294,504 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्ला ने यहां आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि गाने में, मूसेवाला ने उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले का स्पष्ट संदर्भ दिया है और वीडियो की शुरुआत पंजाब पुलिस द्वारा ए.के-47 राइफल के अनधिकृत उपयोग के लिए उनके खिलाफ दर्ज मामले के समाचार से ही होती है। गाने में अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामले की खबरों को भी दिखाया गया है।

शुक्ला ने कहा कि यह न केवल अवैध आग्नेयास्त्र के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है बल्कि न्यायपालिका, पुलिस और अधिवक्ताओं को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि मूसेवाला के खिलाफ ऐसा ही एक मामला एक फरवरी को मानसा पुलिस ने भी दर्ज किया था। एडीजीपी ने कहा कि गायक को शस्त्र कानून के तहत दर्ज मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग करते हुए पुलिस पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख करेगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!