लाइव न्यूज़ :

सेवा हमारी खून में, बहन के लिए प्रचार के मैदान में उतरे सोनू सूद ने कहा- स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारी जमीनों पर बनाई गई हैं

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2022 16:31 IST

सोनू सूद ने कहा कि मेरी मां ने बहुत से बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया है। यहां स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारी जमीनों पर बनाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा कि मेरा किसी भी पार्टी से संबंध नहीं है बहन को सपोर्ट करने आया हूंसोनू सूद ने कहा कि बहन के दिखाए रास्ते पर भी वह चलते हैंसोनू सूद ने आगे कहा कि मेरी बहन ने इससे ज्यादा जिम्मेदारी ली है

चड़ीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में एक महीने से भी कम का समय है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में सर्वस्व लगा दिया है। पंजाब के मोगा से कांग्रेस की टिकट पर अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका भी चुनाव लड़ रही हैं। जिसके लिए सोनू सूद प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि सेवा उनके खून में है। 

सोनू सूद ने कहा कि मेरी मां प्रोफेसर रहीं और उन्होंने जीवन भर बच्चों को पढ़ाया। मेरे पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। यहां स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारी जमीनों पर बनाई गई हैं। ये हमारे खून में है।

सोनू सूद ने आगे कहा कि मेरी बहन ने इससे ज्यादा जिम्मेदारी ली है। हमारे शहर में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन की सुविधा उनके जरिए ही दी गई थी। जहां तक शिक्षा और लोगों की मदद करने की बात है तो उन्होंने मोगा में बड़े पैमाने पर काम किया है। लोगों ने ही उन्हें सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है। 

वहीं एनडीटीवी से बातचीत में सोनू सूद ने कहा कि मेरा किसी भी पार्टी से संबंध नहीं है मैं बस बहन को सपोर्ट करने आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने बहुत से बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया है। मेरे पिताजी की कपड़ों की दुकान थी और जिन गरीब लोगों की शादी में दिक्कत आती थी उनको कपड़ा दिया जाता था शादी करने के लिए।  मैं उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर चलता रहा।

टॅग्स :सोनू सूदपंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?