लाइव न्यूज़ :

Punjab Election: अभिनेत्री माही गिल चुनाव से पहले बीजेपी में हुईं शामिल, इस पंजाबी अभिनेता ने भी थामा भाजपा का दामन

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 15:24 IST

फिल्म 'देव-डी' में अभिनय कर चुकीं माही गिल ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद माही ने कहा, मैं आज एक नए रास्ते पर चलने वाली हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी व बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन कियामाही गिल ने कहा कि मैं पंजाब की लड़कियों के मसले के लिए पुल बनाना चाहती हूं

चंडीगढ़ः अभिनेत्री माही गिल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बॉलीवुड अभिनेत्री गिल के साथ पंजाबी अभिनेता हॉबी धालीवाल भी बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

फिल्म 'देव-डी' में अभिनय कर चुकीं माही गिल ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद माही ने कहा, मैं आज एक नए रास्ते पर चलने वाली हूं। मैं कोई गलती भी कर सकती हूं लेकिन दिल से काम करना चाहती हूं। 6 साल पहले मैं कोई पार्टी जॉइन करना चाहती थी। मैं लड़कियों के लिए पंजाब में बहुत कुछ करना चाहती हूं।

राजनीति में आने को लेकर माही ने कहा कि आज मुझे एक बहुत बढ़िया प्लेटफार्म मिला है। हमारी पार्टी केंद्र में है, इसलिए मैं पंजाब की लड़कियों के मसले के लिए पुल बनना चाहती हूं। वहीं पंजाबी गायक हॉबी धालीवाल ने कहा कि पहली बार भाजपा जॉइन कर रहा हूं। मैं पंजाब से बेहद मुहब्बत करता हूं। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर पंजाब में कभी भाजपा की सोच की चर्चा तक नहीं हुई। मेरी कोशिश है कि भाजपा की सोच को पंजाब में लेकर जाएं। 

टॅग्स :माही गिलBJPपंजाबपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष