लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन के चोटिल होने पर पुनीत इस्सर को 7-8 फिल्मों से धोना पड़ा था हाथ, 'महाभारत' ने ऐसे की थी मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 22:08 IST

पुनीत इस्सर (Puneet Issar) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बीच साल 1983 में आई फिल्म 'कुली' के लिए फिल्माए गए फाइट सीन के बारे में सबको याद है। इस घटना के बारे में याद करते हुए पुनीत ने बताया कि इसके बाद उनके हाथ से 7 से 8 फिल्में चली गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1983 में रिलीज हुई थी फिल्म कुलीफिल्म के लिए शूट किए जा रहे एक फाइट सीन में बिग बी सं हुआ था हादसा

बीआर चोपड़ा के महाभारत (Mahabharat) में दुर्योधन का किरदार पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने निभाया था। यह किरदार दर्शकों के बीच इतना मशहूर हुआ कि आज भी लोग अगर दुर्योधन का जिक्र करते हैं तो सबसे पहले पुनीत इस्सर का चेहरा ही ध्यान में आता है। मगर एक घटना ने कभी पुनीत की जिंदगी पर गहरी छाप छोड़ी थी। दरअसल, साल 1983 में आई फिल्म 'कुली' के एक सीन के दौरान पुनीत के कारण अमिताभ बच्चन चोटिल हो गए थे।

एक फाइट सीन में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें काफी समय अस्पताल में गुजारना पड़ा था। मगर तब गलती से हुए इस हादसे को लोग सच मानने लगे थे और बिग बी की इस हालत का जिम्मेदार पुनीत हिस्सर को माना जाने लगा था। इसके चलते काफी फैंस उनसे नफरत भी करने लगे थे। हालांकि, अमिताभ ने पुनीत को कभी भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं माना। 

View this post on Instagram

Hey angraaj daanveer karna hum tumhe salute krte hain tumne apni mitrta k liye kya kya nhi kiya,tum jaisa miter naa to kabhi tha naa hai or कदाचित होगा भी नहीं।तुम हम सबके लिए एक प्रेरणा हो सबको तुमसे सीख लेनी चाहिए 💖💖💖🙏🙏🙏🙏 तुम्हे हमारा प्रणाम 🙏🙏💖💖 #महाभारत - #mahabharatlovers - #brchoprasmahabharat - #bollywoodmovies - #mahabharata #epic #siriol - #pankajdheer #puneetissar - #bhishma #mahabalibheem - - @suryaputra_.karn @duryodhanofficial @arjunferoz @nitishbharadwaj.krishna @iammukeshkhanna @impuneetissar @pankajdheer999

A post shared by 🔱 BHISHMA PITAMA 🔱 (@pitama_bhisma) on

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुनीत ने आगे कहा, 'फिल्म कुली में हुए इस हादसे के बाद मेरी सात से आठ फिल्में छूट गईं। इसके बाद मुझे टीवी सीरियल महाभारत में काम करने का मौका मिला। मुझे पहले इसमें भीम का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन मैं दुर्योधन का रोल प्ले करना चाहता था। ऐसे में फिर मैंने दुर्योधन की भूमिका निभाई और उसके बाद तो सब इतिहास है।'

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?