लाइव न्यूज़ :

आगरा में फिल्म पठान का विरोध, हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर फेंकी स्याही, बिहार के भागलपुर में हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2023 07:35 IST

विश्व हिंदू परिषद ने पठान के खिलाफ अपना विरोध मंगलवार वापस ले लिया। वीएचपी ने फिल्म से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को हटाने पर संतोष जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू महासभा के नेता संजय जाट ने कहा कि संगठन किसी कीमत पर ‘पठान’ फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता कई सिनेमाघरों पर पहुंचे और वहां लगे फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उन्हें फाड़ डाला।

आगराःआगरा में शाहरुख खान की नयी फिल्म ‘पठान’ का विरोध कर रहे दक्षिणपंथी संगठन हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आगरा में फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उसे फाड़े। वहीं बिहार के भागलपुर में एक सिनेमाहॉल के बाहर पठान का विरोध करते हुए फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उसे जला दिया। गौरलतब है कि पठान आज देशभर के थिएटरों में रिलीज हो रही है।

हिंदू महासभा के नेता संजय जाट ने कहा कि संगठन किसी कीमत पर ‘पठान’ फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे, वहीं बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक दिग्दिविजय नाथ तिवारी ने कहा कि वह आर उनके संगठन के कार्यकर्ता भी फिल्म का विरोध करते हैं।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता आज कई सिनेमाघरों पर पहुंचे और वहां लगे फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उन्हें फाड़ डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वहां से हटाया। 

उधर विश्व हिंदू परिषद ने पठान के खिलाफ अपना विरोध मंगलवार वापस ले लिया। वीएचपी ने फिल्म से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को हटाने पर संतोष जताया है। वीएचपी की गुजरात इकाई के सचिव अशोक रावल ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में ‘‘अश्लील गीत’’ और ‘‘भद्दे शब्द’’ को संशोधित किया है, इसलिए दक्षिणपंथी समूह अब इसकी रिलीज का विरोध नहीं करेंगे।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख़ खानआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!