लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड का प्रोड्यूसर चाहता है इन लोगों पर कोराना वायरस का हो हमला, ताकि दुनिया में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 4, 2020 09:14 IST

कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली-नोएडा में कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और प्रदेश सरकारों ने कमर कस ली है कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड एक्टर प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है।

दिल्ली-नोएडा में कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और प्रदेश सरकारों ने कमर कस ली है। स्वास्थय विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और नोएडा और दिल्ली के कुछ अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाया गया है। दुनिया भर में बढ़ रहे कोरोना वायरस (Covid-19) के प्रकोप को देखते हुए अमूल गर्ल ने भी लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है। ऐसे  में कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड एक्टर प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है।  

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं। कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

हाल ही में कमाल ने ट्वीट करके बताया है कि किसको कोरोना वायरस होना चाहिए। केआरके ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा है कि मैं चाहता हूं कि दुनिया भर में हर देशद्रोही क्राइम मिनिस्टर गद्दार और टेरेरिरस्ट पर  कोरोना वायरस अटैक करें और दुनिया में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए उन सभी को खत्म करें।

भारत में अब तक मिले कोरोना वायरस से छह केस

भारत में छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें दिल्ली (1), तेलंगाना (1), केरल (3) और जयपुर (1) में ये मामला सामने आया है। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग चीन के वुहान शहर से आए थे। वहीं दिल्ली में संक्रमित व्यक्ति हाल में इटली से लौटा था। तेलंगाना में संक्रमित व्यक्ति दुबई से वापस आया है जबकि जयपुर में इटली का एक पर्यटक संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?