लाइव न्यूज़ :

4 बीजेपी राज्यों में 'पद्मावत' पर बैन के खिलाफ भंसाली पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कहा- सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बाद क्यों है बैन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 12:32 IST

25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्म गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राज्स्थान जैसे बीजेपी शासित राज्यों में प्रतिबंधित कर दी गई है।

Open in App

सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बावजूद 'पद्मावत' का विरोध जारी है। 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही इस फिल्म को कई राज्य सरकारें अपने यहां प्रतिबंधित कर चुकी है। राज्य दर राज्य सिलसिलेवार तरीके से बैन के खिलाफ फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खठखटाया है। इस मामले में हाल ही में दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर और डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ मामले की सुनवाई कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता के वकील को इस मामले में सारी रिपोर्ट जल्द पेश करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मामले की सुनवाई गुरूवार (18 जनवरी) को होनी है। फिल्म निर्माता ने अपनी याचिका में कहा है कि जब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है तो उसे बैन क्यूं किया जा रहा है।बता दें कि सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बावजूद इस फिल्म को कई बीजेपी शासित राज्यों में बैन कर दिया गया है। जिन राज्यों में 'पद्मावत' को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात शामिल है। वहीं यह फिल्म अब भी करणी सेना के निशाने पर है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन बनीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रही है। वहीं शाहिद कूपर और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

टॅग्स :पद्मावतसुप्रीम कोर्टदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरसंजय लीला भंसालीहरियाणामध्य प्रदेशगुजरातराजस्थानबीजेपीbjp
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?