लाइव न्यूज़ :

राज बाबू की बात ही कुछ और थी, सलमान से लेकर माधुरी तक को दे गए अनोखा मुकाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 21, 2019 23:24 IST

 हिंदी सिनेमा में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने के साथ कई कलाकारों को फिल्मों में लाने वाले फिल्मकार राज कुमार बडजात्या के निधन से पूरा फिल्म उद्योग गमगीन है

Open in App

 हिंदी सिनेमा में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने के साथ कई कलाकारों को फिल्मों में लाने वाले फिल्मकार राज कुमार बडजात्या के निधन से पूरा फिल्म उद्योग गमगीन है. फिल्मी दुनिया में राज बाबू के नाम से मशहूर राज कुमार बडजात्या अपनी फिल्मों के साथ अपनी नम्रता, सभ्यता और संस्कारों के लिए भी मशहूर थे. पिछले करीब 35 वर्षों में उनसे दिल्ली और मुंबई में कितनी ही मुलाकातें हुईं, उनसे फोन पर भी यदा कदा बात होती रहती थी.

लेकिन जिस तरह अपनी बड़ी उम्र के बावजूद वह हमेशा चुस्त-दुरूस्त और अपने काम के लिए समर्पित रहते थे, उससे यह देख कभी नहीं लगा कि वह जल्द दुनिया से कूच कर जाएंगे. राज बाबू उन सुप्रसिद्ध फिल्मकार ताराचंद बडजात्या के सबसे बड़े पुत्र थे जिन्होंने सन 1947 के दौर में राजश्री की स्थापना कर फिल्म वितरण और फिल्म निर्माण दोनों में अपना सिक्का जमाया. राजश्री प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'आरती' जब 1962 में आई तभी से ताराचंद जी के तीनों बेटे राज कुमार, कमल कुमार और अजीत कुमार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे.

ताराचंद जिन्हें सभी सेठ जी कहकर पुकारते थे, उनका जब 1992 में निधन हुआ तो उनकी फिल्म यात्रा को राज बाबू, कमल बाबू और अजीत बाबू की त्रिवेणी ने आगे बढ़ाया. साथ ही राज बाबू के पुत्र सूरज बडजात्या ने निर्माण से आगे बढ़कर निर्देशन में कदम रखा और दर्शकों को एक से बढ़कर एक खूबसूरत और सुपरहिट फिल्में दी. यूं तो राजश्री प्रोडक्शन को तीनों भाई और सूरज मिलकर देखते रहे हैं. सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं. लेकिन राज बाबू परिवार के बड़े होने के कारण भी विशेष अहमियत रखते थे. वैसे भी फिल्म निर्माण और उसकी कहानी, पटकथा, संगीत आदि की जिम्मेदारी राज बाबू की ही रहती थी. फिल्म के प्रदर्शन, वितरण आदि की जिम्मेदारियां कमल बाबू और अजीत बाबू संभालते.

अब जब राज बाबू के बेटे सूरज बडजात्या फिल्म निर्देशन के साथ निर्माण पक्ष को भी लगातार देख रहे थे, तब भी राज बाबू अपनी फिल्मों और सीरियल के कायार्ें को बराबर देखते थे. इसके लिए वह हर रोज सुबह 11 बजे अपने मुंबई के प्रभा देवी कार्यालय में पहुंच जाते थे और शाम 6 या 7 बजे तक ऑफिस में रहकर हर मीटिंग, हर सीटिंग में हिस्सा लेते थे. सेठ जी के निधन के बाद आईं राजश्री प्रोडक्शन की 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ साथ हैं', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'विवाह', 'एक विवाह ऐसा भी', 'प्रेम रतन धन पायो' और हालिया रिलीज फिल्म 'हम चार' तक राज बाबू की भूमिका सबसे अहम रही.

(प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक)

यूं अपने पिता के समय भी बनाईं गई 'दोस्ती', 'उपहार', 'जीवन मृत्यु', 'गीत गाता चल', 'तपस्या', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये', 'अंखियों के झरोखे से' और 'मैंने प्यार किया' तक की सभी फिल्मों में राज बाबू का अहम योगदान रहा. राज बाबू हमेशा नए कलाकारों, नए संगीतकारों और नए निर्देशकों को लेकर फिल्में बनाने को प्राथमिकता देते थे. इस कारण उन्होंने फिल्मी दुनिया को एक से एक कलाकार दिए. इनमें माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं. माधुरी को सबसे पहले राज बाबू ने सन 1984 में अपनी फिल्म 'अबोध' में लिया था.

यहां तक कि माधुरी से मेरा पहला परिचय भी तभी राज बाबू ने मुंबई में अपने ऑफिस में कराया था. राज बाबू ने और भी बहुत से नए चेहरों को पहली बार अपनी फिल्म से ही फिल्मी दुनिया से परिचित कराया. बहुत से कलाकार राजश्री की फिल्मों से ही फिल्मी दुनिया में चमके हैं. ऐसे लोगों में सचिन, सारिका, रामेश्वरी, रंजीता, अरुण गोविल, जरीना वहाब, अनिल धवन और भाग्यश्री तक कई नाम हैं. यहां तक कि सलमान खान को भी बतौर हीरो पहली बार राज बाबू ने ही अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में ब्रेक दिया था.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?