लाइव न्यूज़ :

पिता के शव के पास बैठे बच्चे की Photo शेयर कर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने किया ट्वीट, लिखा- पागलपन का यह चक्र हमेशा चलता रहेगा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 16:19 IST

अतुल कास्बेकर (Atul Kasbekar) ने दिल्ली हिंसा से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई हैअतुल ने जो फोटो शेयर की वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 36 घंटों में हिंसा की घटनाओं में कमी आ गई है। शुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दस घंटे की ढील दी जाएगी। इस इलाके में एक महीने धारा-144 लागू है।हाल ही में बॉलीवुड प्रोड्यूसर अतुल कास्बेकर (Atul Kasbekar) ने दिल्ली हिंसा से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अतुल ने जो फोटो शेयर की वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।इस फोटो में एक बच्चा अपने पिता के शव के आगे बैठा रोता हुआ नजर आ रहा है। खबर के अनुसार यह फोटो दिल्ली हिंसा का शिकार हुए मुदस्सिर खान की है, जिन्हें सोमवार को कुछ दंगाइयों ने मौत के घाट उतार दिया था।

ऐसे में इस फोटो को शेयर करते हुए  बॉलीवुड प्रोड्यूसर अतुल कास्बेकर ने ट्वीट में लिखा है कि ये फोटो दिल तोड़ने वाली है। प्रोड्यूसर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस तस्वीर ने मेरा दिल तोड़ दिया है और अगर यह लड़का गुस्से की भावना के साथ बड़ा होता है और प्रतिशोध की मांग करता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? पागलपन का यह चक्र हमेशा चलता रहेगा। और अगर आपके भगवान और उनके सिद्धांत इसे उचित ठहराते हैं तो यह समय प्रार्थना को रोकने का है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आज अधिकतर इलाकों में शांति है। पुलिस का दावा है कि हालात सामान्य हैं। पुलिसबल दंगा प्रभावित इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।  घायलों की संख्या 200 के पार है। हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की थी।  

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?