मैं विमान में रोई थी, डरी हुई थी, कोविड-19 के बीच काम शुरू करने को बोलीं प्रियंका चोपड़ा

By अनिल शर्मा | Published: September 1, 2021 10:39 AM2021-09-01T10:39:08+5:302021-09-01T10:56:26+5:30

प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ महामारी में 6 महीने काटे। वह घर में सुरक्षित महसूस कर रही थीं। लेकिन जब काम के सिलसिले में पहली बार घर से निकली तो वह विमान में बैठकर रोई थीं।

priyanka chopra told to start work amid covid 19 i cried on the plane was scared | मैं विमान में रोई थी, डरी हुई थी, कोविड-19 के बीच काम शुरू करने को बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मैं विमान में रोई थी, डरी हुई थी, कोविड-19 के बीच काम शुरू करने को बोलीं प्रियंका चोपड़ा

Highlightsप्रियंका ने बताया कि लंदन में शूटिंग करने के बाद उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुईमाहामारी के दौरान 6 महीने तक परिवार के साथ वक्त गुजारापहली बार काम के लिए जब जर्मनी जा रही थीं तो विमान में प्रियंका रोई थीं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोविड-19 महामारी के बीच काम दोबारा शुरू करने को लेकर वोग इंडिया मैगजीन से बातचीत में कहा कि मैंने घर पर 6 महीने बिताए...फिर (2020 में) काम के लिए जर्मनी गई। प्रियंका ने खुलासा किया कि वह विमान में रोई थी, डरी हुई थी।

वोग संग बातचीत में प्रियंका ने कोविड के बीच काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि वह भयभीत महसूस कर रही थी जब वह फिल्म की शूटिंग के लिए जर्मनी जा रही थीं। विमान मैं वह काफी डरी हुई थीं। प्रियंका ने कहा कि जब महामारी शुरू हुई थी मैं सोया करती थी...जो चाहती थी वो खाया करती थी।

प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ महामारी में 6 महीने काटे। वह घर में सुरक्षित महसूस कर रही थीं। लेकिन जब काम के सिलसिले में पहली बार घर से निकली तो वह विमान में बैठकर रोईं। वह काफी भयभीत थीं। प्रियंका ने बताया कि शूटिंग सेट पर जिस तरह से COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया था, उसे देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।

प्रियंका ने बताया कि लंदन में शूटिंग करने के बाद उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। अभिनेत्री ने कहा कि कोविड के शुरुआती दिनों में पति निक जोनास और अपने परिवार के साथ वक्त गुजारा। महामारी के दौरान, प्रियंका  उन्हें नेटफ्लिक्स की वी कैन बी हीरोज में सहायक भूमिका में नजर आई थीं। वहीं द व्हाइट टाइगर में भी सह-कलाकार आदर्श गौरव और राजकुमार राव संग नजर आई थीं।

Web Title: priyanka chopra told to start work amid covid 19 i cried on the plane was scared

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे