प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोपिक अनफिनिश्ड की खत्म, फैंस के लिए जल्द होगी लॉन्च

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 18, 2020 10:20 AM2020-08-18T10:20:08+5:302020-08-18T10:20:08+5:30

प्रियंका ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह वह अपनी किताब के छपने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं

priyanka-chopra-shares-her-biography-unfinished | प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोपिक अनफिनिश्ड की खत्म, फैंस के लिए जल्द होगी लॉन्च

प्रियंका ने लिखी किताब (फाइल फोटो)

Highlights प्रियंका चोपड़ा नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

प्रियंका चोपड़ा नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में अब प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल प्रियंका जल्द ही अपने फैंस के सामने आपनी जीवनी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। खास बात ये है कि प्रियंका ने किताब के कवर पेज की फोटो भी फैंस के लिए शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है जो कि काफी यूनिक रखा गया। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी किताब को पूरा लिख लिया है और यह जल्द ही सभी के सामने पेश हो जाएगी।

एक्ट्रेस ने लिखा है कि खत्म, पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है. Unfinished. जल्द आ रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में पेंग्विन रैंडम हाउस को टैग किया है यानि संभवतः पेंग्विन पब्लिकेशन्स से प्रियंका ने अपनी ये किताब पब्लिश कराई है।

प्रियंका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है फैंस इस पर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे कर एक्ट्रेस का मनोबल बढ़ा रहे हैं। बता दें कि प्रियंका से पहले अन्य कई कलाकारों की किताबें भी पेंग्विन पब्लिकेशन्स से छपी हैं।

इससे पहले प्रियंका ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह वह अपनी किताब के छपने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, "अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है।फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं,इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।

Web Title: priyanka-chopra-shares-her-biography-unfinished

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे