लाइव न्यूज़ :

खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा को घर वाले ही बोलते थे 'काली', फिर एक्ट्रेस ने किया ये काम

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 16:05 IST

प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें सांवली होने के कारण लोगों से ताने सुनने पड़ते थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले दिनों अमेरिका में पुलिस कस्टडी में हुए एक अश्वेत नागरित जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले ही उनके रंग को लेकर काफी मजाक उड़ाया करते थे।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। लॉस एंजिलिस में रह रही प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले ही उनके रंग को लेकर काफी मजाक उड़ाया करते थे। उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें चिढ़ाया करते थे। प्रियंका का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

इंटरव्यू में प्रियंका से फेयरनेस प्रॉड्क्ट्स को लेकर सवाल किया गया, जिसके बाद प्रियंका कह रही हैं कि उन्हें ऐसे प्रॉडक्ट्स को लेकर बुरा लगा और इसीलिए उन्होंने ऐसे प्रॉडक्टस के ऐड को करना बंद भी कर दिया। प्रियंका आगे कहती हैं कि उनके पापा सावले थे, इस वजह से उनका रंग भी सांवला रहा। लेकिन उनके भाई-बहन गोरे-चिट्टे थे और अक्सर उनका मजाक उड़ाया करते थे। वह सभी मुझे काली-काली कहकर चिढ़ाया करते थे।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ' जब मैं 13 साल की थी तो मेरा मन करता था कि क्रीम लगाकर मैं भी गोरी बन जाऊं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनका रंग अच्छा है और वह ऐसी है खूबसूरत लगती हैं। दरअसल, पिछले दिनों अमेरिका में पुलिस कस्टडी में हुए एक अश्वेत नागरित जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!