लाइव न्यूज़ :

खुलासा! नस्लभेद का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड फिल्में हाथ से जानें की बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2018 15:11 IST

प्रियंका ने एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका को दिये इंटरव्यू में खुलासा किया कि रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के कारण उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म फिसल गयी।

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल:  हॉलीवुड में रंगभेद और नस्लवादी भावना के वजूद का इतिहास करीब 80 साल पुराना हो गया है और समय समय पर कलाकारों को इसका शिकार होना पड़ा है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस संबंध में खुलासे करते हुए हॉलीवुड में रंगभेद की भावना का सच खोलकर रख दिया है। 

हॉलीवुड में प्रमुख भूमिका पाने वाली बॉलीवुड और दक्षिण एशिया की पहली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका को दिये इंटरव्यू में खुलासा किया कि रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के कारण उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म फिसल गयी। प्रियंका ने  बताया कि पिछले साल उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म इसलिए निकल गई क्योंकि उनकी स्किन कलर ब्राउन था। 

उन्होंने बताया कि उस समय इसका उन पर खासा प्रभाव पड़ा था लेकिन अब उन्हें इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह पिछले साल (2017 )हुआ था जब मैं एक फिल्म के लिए बाहर गई थी, और किसी ने स्टूडियो से मेरे एक एजेंट को बुलाया और कहा, ‘वह गलत है, उन्होंने किस शब्द का इस्तेमाल किया?

‘उस समय तब एक स्टार के रूप में अपने बचाव में मैनें कहा, क्या मुझे स्किनियर बनने की और शेप में आने की आवश्यकता है? ‘मुझे लगता है, उनका मतलब था कि वे कोई ऐसा चाहते थे जों जो भूरे रंग का न हो’ इससे मुझे काफी प्रभावित हुआ’

 वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका आयरलैंड में अभी क्वांटिको सीजन 3 के आखिरी एपिसोड्स को शूट कर रही हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी रंगभेद और नस्लभेद की शिकार हुई थीं, जब वह एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो बिग ब्रदर का हिस्सा बनी थीं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?