लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-निक के रिशेप्सन में पहुंचे दो एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, इन दो ने बनाई दूरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2018 10:24 AM

प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स पर। जी हां इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचे थे एक समय में प्रियंका के साथ लिंकअप में रहने वाले हरमन बावेजा। हरमन का ये रेसिप्शन अटेंड करना चौंका देने वाला था।

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। ऐसे में प्रियंका ने बॉलीवुड के लिए 20 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार   रिशेप्सन का आयोजन किया । इसकी पार्टी का आयोजन मुंबई के होटल लैंड्स एंड में किया गया।

इस जश्न की रात में फिल्मी दुनिया के सभी बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। इस पार्टी में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज पहुंचे थे। निगाह जिस पर जाकर ठहरी वह थे। प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स पर। जी हां इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचे थे एक समय में प्रियंका के साथ लिंकअप में रहने वाले हरमन बावेजा। हरमन का ये रेसिप्शन अटेंड करना चौंका देने वाला था। कभी वे दोनों डेट कर चुके हैं, उनके शादी करने की भी अटकलें थदोनों ने एक साथ फिल्म में काम भी किया था। हांलाकि दोनों अलग क्यों हुए थे कभी इस बारे में पता नहीं लग पाया था।

दूसरा चौंकाने वाला नाम था शाहिद कपूर का। हरमन के अलावा यहां अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आये। शाहिद और प्रियंका के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब थी। ऐसे में शाहिद का यहां आना भी चकित कर देने वाला था, शाहिद यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। प्रियंका का बॉलीवुड का लास्ट अफेयर शाहिद के साथ की कहा जाता है। ऐसे में शाहिद का पत्नी के साथ पहुंचना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

वहीं अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता थे जो इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे। जैसा कि सभी को पता है अक्षय और प्रियंका के बीच के अफेयर की खबरों के खूब सुर्खियां एक समय में बटोरी थीं। खुद अक्षय ने तक इस अफेयर को स्वीकार किया था। आलम से है कि दोनों अब साथ में कोई फिल्म भी नहीं करते हैं। ऐसे में साफ है कि अक्षय ने जानबूझ कर इस पार्टी से दूरी बनाई।

शाहरुख खान के साथ डॉन 2 के समय प्रियंका के साथ लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में किंग खान भी इस पार्टी से दूर ही नजर आए । खास बात ये है कि वह मुंबई में ही थे फिर भी वह इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसशाहिद कपूरप्रियंका चोपड़ा शादी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअयोध्या पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने ढाया कहर, हबी निक जोनस ने किया इंटरेस्टिंग कमेंट

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीशाही अंदाज में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने शेयर की तस्वीरें, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में कपल ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकैंसर से जंग के दौरान करीबी दोस्तों ने छोड़ा साथ, बिल्कुल अकेली हो गई थीं मनीषा कोइराला, खुद बताई कहानी

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड, बिश्नोई समाज से मांगी माफी; बोलीं- सलमान को नुकसान पहुंचाने...

बॉलीवुड चुस्कीबोमन ईरानी ने अपने क्रिएटिव होम बैनर 'ईरानी मूवीटोन' की दुनिया की एक झलक साझा की

बॉलीवुड चुस्कीSarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें 25 साल बाद क्यों फिल्म बनाने की उठी मांग

बॉलीवुड चुस्कीWatch: विक्रांत मैसी की कैब ड्राइवर के साथ बहस, ड्राइवर ने लगाया गाली गलौच का आरोप; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई