लाइव न्यूज़ :

धमाकेदार फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट की जगह प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: August 25, 2020 07:11 IST

'बाहुबली' डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म 'ट्रिपल आर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसमें साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में बॉलीवुड से आलिया भट्ट और अजय देवगन के जुड़ने की खबरें आई थीं। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म से आलिया का पत्ता साफ हो गया है। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।

'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म ट्रिपल आर अथवा आरआरआर लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड से आलिया भट्ट और अजय देवगन के जुड़ने की खबरें आई थीं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म से आलिया का पत्ता साफ हो गया है। 

अपनी अन्य फिल्मों में बिजी होने की वजह से आलिया इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं निकाल पा रही थीं, इस वजह से उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया गया। सूत्रों के मुताबिक राजामौली अब अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेने की योजना बना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं आलिया भट्ट 

सूत्रों का कहना है कि आलिया ने पहले ही राजामौली को फिल्म छोड़ने के बारे में अवगत करा दिया था। इसलिए राजामौली ने राम चरण के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए प्रियंका के नाम का विचार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो पीसी इस फिल्म में राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जंजीर' में साथ काम किया है।

रकुल प्रीत सिंह भी आ सकती हैं फिल्म में नजर

ऐसी खबरें भी हैं कि फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक आइटम नंबर पेश कर सकती हैं। इस खबर पर मेकर्स ने अभी पक्की मुहर तो नहीं लगाई है लेकिन रकुल का जुड़ना तय माना जा रहा है।लगभग 350 करोड़ रु। के बजट में बन रही यह फिल्म साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जो कि अगले साल 8 जनवरी को रिलीज के लिए लिस्टेड है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?