लाइव न्यूज़ :

'भारत' से कन्नी काटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा फरहान अख्तर का साथ, शेयर की ये फोटो

By विवेक कुमार | Updated: August 8, 2018 15:25 IST

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी।

Open in App

मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड की देसी 'गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब इन सबके बाद प्रियंका ने शालिनी बोस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म, जिसका नाम फ़िलहाल 'स्काई इज ड पिंक'  रखा गया है उसे साइन किया है। अब प्रियंका की वापसी इस फिल्म से होगी।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आज बहुत ही उत्साहित और खुश हूँ, कुछ कहानियों के बारे में बताना जरुरी होता है। उन्होनें यह भी लिखा कि यह फिल्म का टाइटल अभी पक्का नहीं हैं। इस फोटो में हम प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रुवाला भी हैं। 

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

बता दें कि यह फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ ’ की डायरेक्टर सोनाली बोस ने लिखी हैं और इसके डायलॉग जूही चर्तुवेदी ने लिखे हैं। आपको बता दें कि यह प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2016 में प्रकाश झा की फिल्म “गंगाजल” में नजर आईं थी।  वैसे इस फिल्म में ‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम , प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के जरिये  प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से 2015 में रिलीज हुई “दिल धडकने दो” फिल्म के एक्टर फरहान अख्तर के साथ काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2016 के बाद से हॉलीवुड में ही काम किया है। प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?