लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, वीडियो में देखिए एक्ट्रेस का इंटरनेशनल स्टार बनने तक का सफर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 18:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा ने सिनेमा की दुनिया में 20 साल का सफर तय कर लिया है।प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में अपने 20 साल का सफर पूरा कर लिया है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके पूरे 20 साल की जर्नी नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इस वीडियो में सुज़ैन खान (Sussanne Khan) कमेंट करके उन्हें बधाई दी है।

प्रियंका ने शेयर किया वीडियो 

वहीं, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल। @ozzyproduction को थैंक्यू। जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों को थैंक्यू। उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ इस यात्रा का जश्न मनाना चाहती हूं।' 

शानदार है प्रियंका का वीडियो

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इस वीडियो में प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेत्री बनने और हॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत करने की जर्नी का जिक्र किया गया है। यही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका द्वारा किए गए सोशल वर्क का भी जिक्र किया गया है। प्रियंका ने वीडियो में एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपनी अब तक की अचीवमेंट जर्नी के लिए अपने प्रशंसकों को श्रेय दिया है।

तमाम सेलेब्स ने दी बधाई

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा प्रियंका के पोस्ट पर सुजैन खान ने अपना प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, 'आप धुन और दृढ़ता की इंस्टीट्यूशन हैं और मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। भगवान आपको असीम आशीर्वाद दे।' वहीं, प्रियंका ने भी सुजैन ने कमेंट पर रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद बेब। आशा है कि आप अच्छी होंगी।' वैसे प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करने वाली सुजैन अकेली नहीं हैं। लारा दत्ता, सोनाली बेंद्रे, भूमि पेडनेकर, करिश्मा तन्ना और अन्य सेलेब्स ने भी प्रियंका को बधाई दी। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल