लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-निक शादी करने पहुंचे जोधपुर, आज से शुरू होंगी रस्में, जानिए-इस हाईप्रोफाइल मैरिज में कौन-कौन हो रहा शामिल

By अनुभा जैन | Updated: November 29, 2018 19:21 IST

शादी से जुड़ी रस्में गुरुवार से ही शुरू हो जाएंगी। एयरपोट पर प्रियंका ऑफ व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस और पिंक दुपट्टे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। सफेद टी-शर्ट पर ब्राउन जैकेट पहने निक भी जंच रहे थे।

Open in App

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और प्रसिद्व अमेरिकी गायक निक जोन्स अपनी 2 दिसंबर को जोधपुर में होने वाली डेस्टीनेशन वेडिंग के लिये गुरुवार (29 नवंबर) को अपने परिवार के साथ विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। प्रियका की शादी 2 दिसम्बर को उमेद भवन पैलेस में होगी। 

शादी से जुड़ी रस्में गुरुवार से ही शुरू हो जाएंगी। एयरपोट पर प्रियंका ऑफ व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस और पिंक दुपट्टे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। सफेद टी-शर्ट पर ब्राउन जैकेट पहने निक भी जंच रहे थे। हाई प्रोफाइल इस विवाह में नजदीकी रिश्तेदारों और प्रियंका-निक के क्लोज फ्रेंडस को ही निमंत्रण दिया गया है। इनमें हॉलीवुड के स्टार्स के साथ-साथ शाहरुख खान, रणवीर कपूर, एआर रहमान, सोनू निगम, अर्पिता खान, रिहाना और राधिका मर्चेंट के नाम शामिल हैं। 

इसके साथ ही, हॉलीवुड स्टार्स में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द रॉक के नाम से पहचाने जाने वाले ड्वेन जॉनसन, जोनाथन टकर, लुपिता न्योंगो, कैली रीपा के नाम भी हैं। प्रियंका के फ्रेंड्स तमन्ना दत्त-सुदीप दत्त के साथ-साथ क्वांटिको में प्रियंका की को-स्टार रही यास्मिन देशांते, प्रियंका की मैनेजर अंजुला अचारिया, चंचल डिसूजा भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। प्रियंका की फ्रेंड पिंरस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल को भी न्योता भेजा गया है।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और बहन परिणिति चोपड़ा भी प्रियंका के साथ समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए करीब 250 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। प्रियंका-निक की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के मेहमान भी खूब उत्साहित हैं। तीन हेलीकॉप्टर भी एयरपोर्ट पर रहेंगे, जो खास मेहमानों को वहां से सीधे उमेद भवन ले जाएंगे। अंबानी परिवार अपने चार्टर से जोधपुर पहुंच रहा है। इन मेहमानों के लिए उमेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में मेहमान ठहरेंगे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीनिक जोनसराजस्थानवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल