लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट पर प्रियंका ने मांगी मदद, कहा- भारत में लोग मर रहे हैं, मदद करें

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 29, 2021 13:52 IST

प्रियंका भारत के लिए एक फंडरेजर स्थापित कर रही हैं और उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा फंड देने की अपील की है

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से लगाई मदद की गुहार प्रियंका चोपड़ा ने की फंडरेजर की घोषणा प्रियंका ने कहा - जब तक सब सुरक्षित नहीं रहेंगे , तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं

मुंबई : बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और देश की मदद के लिए फंडरेजर की शुरुआत की और दुनियाभर के लोगों को अपनी क्षमता अनुसार  डोनेट करने की अपील  भी की ।

प्रियंका ने कहा- हमें सोचने की जरूरत क्यों है

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि' हमें सोचने की जरूरत क्यों है ? अभी यह इतना जरूरी क्यों है ? मैं लंदन में अपने दोस्तों और परिवार के साथ हूं लेकिन भारत में अस्पताल में बेड्स और आईसीयू नहीं है, एंबुलेंस बहुत व्यस्त हैं, ऑक्सीजन की आपूर्ति कम है , श्मशान घाट भरे हुए है क्योंकि लाशों की संख्या बहुत अधिक है। भारत मेरा घर है और भारत में लोग मर रहे हैं । '

 जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है , कोई भी सुरक्षित नहीं है

प्रियंका ने कहा कि' जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई सुरक्षित नहीं है । हमें एक वैश्विक समुदाय के रूप में इसपर विचार करने की आवश्यकता है । इसलिए कृपया अपने संसधानों का अधिक से अधिक उपयोग करें और इस महामारी को रोकने में मदद करें ।  मैं जानती हूं कि बहुत से लोग गुस्से में होंगे और सोच रहे होंगे , हम इस जगह पर क्यों है ? ऐसा क्यों हो रहा है ? कृपया दान दें , भारत को आपकी जरूरत है ...'   

प्रियंका ने अपने फैंस से भी फंड जुटाने की दिशा में योगदान करने को कहा । उन्होंने कहा कि मैं और निक पहले से ही योगदान कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे । लोगों को एक-दूसरे की मदद करते देख बहुत खुशी होती है । हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है और इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा । आप सभी का दिल से धन्यवाद ।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार