लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर राणा के विवादित बयान के बाद बोले अभिनेता- अपने शो में कभी आपके शेर नहीं पढ़ूंगा

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 16:37 IST

मुनव्वर राणा के विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की जा रही है, वहीं अभिनेता व लेखक परितोष त्रिपाठी ने बिना नाम लिया कहा कि अब मैं अपने शो में उनका कभी शेर नहीं पढ़ूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर राणा ने तालिबानियों को अफगानी संबोधित करने की बात कहीशायर ने कहा कि अपनी जमीन पर कैसे भी कब्जा किया जा सकता हैमुनव्वर राणा के इस बयान पर उनकी काफी आलोचना हो रही है

 मुंबईः मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को अपनी प्रतिक्रिया में सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है। शायर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की जा रही है, वहीं अभिनेता व लेखक परितोष त्रिपाठी ने बिना नाम लिया कहा कि अब मैं अपने शो में उनका कभी शेर नहीं पढ़ूंगा।

परितोष त्रिपाठी ने नाराजगी वाले इमोजी के साथ फेसबुक पर लिखा- अपने शो (show) में कभी आपके शेर नहीं पढ़ूँगा । परितोष त्रिपाठी के इस पोस्ट पर लोग अपनी बातें रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- त्रिपाठीजी.... आपका निर्णय बहुत ही भाव से भरा है,आपको प्रेम बहुत सारा..जीयो। एक ने कहा- किसी को भी नही पढ़ना चाहिए। एक अन्य ने लिखा- भाईजी आप अपने बड़े भैया का लिखा सुना दिया करिए, वो भी बड़ा मस्त लिखते हैं।

मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में राष्ट्रीय व राजनीतिक गतिरोध को लेकर बयान दिया कि अफगानिस्तान से लोग भाग रहे हैं, कोई कहीं से भी भाग सकता है। यही नहीं राणा ने आगे कहा कि यूपी के जैसे हालात हैं, यहां से भाग जाने को जी चाहता है। 

बकौल मुनव्वर- हमसे हिन्दू भी नाराज रहते हैं, मुसलमान भी नाराज रहते हैं। हम हिन्दुस्तानी प्रोपेगेंडा का जल्दी शिकार होते हैं। अफगानिस्तान ने हिन्दुस्तान को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन अफगानिस्तान, हिन्दुस्तान का सबसे अच्छा दोस्त रहा है। मुनव्वर राणा ने कहा, आप तालिबानी क्यों कह रहे हैं, उन्हें अफगानी कहिये वहां एक नई हुकूमत वहां बनने जा रही है।

शायर ने आगे कहा कि तालिबान आतंकी संगठन हो सकता है लेकिन वह अपने मुल्क के लिए लड़ रहे हैं तो आप उन्हें आतंकी कैसे कह सकते हैं।मुनव्वर राणा ने तालिबानियों को अफगानी संबोधित करने की बात कही। 

टॅग्स :मुनव्वर राणाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!