लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी मिले थे ट्विंकल खन्ना के नाना से, ये इंटरस्टिंग वजह जानकर खुद अक्षय कुमार भी हो गए थे हैरान!

By मेघना वर्मा | Updated: April 25, 2019 16:04 IST

जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि उन्होंने कौन सी आखिरी फिल्म देखी। तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने बताया कि उन्होंने आखिरी फिल्म साल 2008 में आई अ वेडनेस डे देखी थी।

Open in App

पीएम मोदी ने बुधवार को अक्षय कुमार के साथ इंटव्यू किया है। जिसमें ना सिर्फ नरेन्द्र मोदी ने अपने राजनैतिक जिंदगी पर बात की बल्कि अपनी निजी जिंदगी पर भी बात की। इसी इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार और ट्वींकल खन्ना के बारे में बहुत सारी बातें कही हैं। इन्हीं बातों में पीएम ने बताया कि वो ट्विंकल खन्ना के नाना से मिले हैं।

जब अक्षय ने पूछा कि आप सोशल मीडिया पर खुद कैसे एक्टिव रहते हैं। अक्षय ने पूछा कि आपसे सोशल मीडिया पर जब लोग सवाल पूछते हैं तो आप कैसे उनके जवाब देते हैं या कैसे उनको रिप्लाई करते हैं। इस बात पर पीएमो ने जवाब दिया कि वो खुद सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ज्यादातर चीजों को खुद रिप्लाई करते हैं। इससे उन्हें बहुत सारी जानकारी भी मिलती है। 

इसी के बाद पीएन मोदी ने कहा कि वो अक्षय और ट्विंकल के सोशल मीडिया पर भी काफी नजर रखते हैं। इसी बातों बातों में पीएम मोदी ने कहा, 'कि शायद ट्विंकल नहीं जानती मगर मैं उनके नाना चुन्नी भाई से भी मिल चुका हूं' मोदी ने उनसे मिलने का कारण भी बताया और कहा कि उनसे मिलने का कारण भी बहुत इंटरेस्टिंग था। 

अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि जिस समय गुजरात में अकाल पड़ा था तो वो बटरमिल्क यानी छाछ कैंप चलाया करते थे। जिसमें लोगों को गर्मियों में फ्री में छाछ पिलाया जाता था। इसी कैंप में उनकी मुलाकात चुन्नु भाई यानी ट्विंकल खन्ना के नाना से हुई थी। इसी जनसेवा में उन दोनों के काफी अच्छे रिश्ते भी हो बन थे।  

ए वेन्सडे देखी है आखिरी फिल्म

जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि उन्होंने कौन सी आखिरी फिल्म देखी। तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने बताया कि उन्होंने आखिरी फिल्म साल 2008 में आई अ वेडनेस डे देखी थी। जिसमें नसीरुद्दीन शाह के साथ अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल दिखाई दिए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअक्षय कुमारट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?