लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः नहीं टूटेगी दिलीप कुमार और राज कपूर की पुश्तैनी घर, इमरान सरकार खरीदेगी, जानिए क्या है कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2020 09:12 IST

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के मद्देनजर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच बनवाया था।अभिनेता दिलीप कुमार का करीब 100 वर्ष पुराना पैतृक घर भी इसी इलाके में मौजूद है।

पेशावरः पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत क्रमश: 80,56,000 और 1,50,00,000 रुपये निर्धारित की है।

प्रांतीय सरकार ने सितंबर में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में स्थित इन ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिये पैतृक घरों को खरीदने का फैसला किया था। उत्तरी पाकिस्तान के इस शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित इन दो इमारतों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है।

पेशावर के उपायुक्त मुहम्मद अली असगर ने कम्युनिकेशन एंड वर्क्स डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के बाद दिलीप कुमार के चार मारला में बने घर की कीमत 80.56 लाख रुपये निर्धारित की है जबकि राज कपूर के छह मारला के घर की कीमत 1.5 करोड़ रुपये लगाई गई है। मारला क्षेत्र की पैमाइश के लिये पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाला परंपरागत मानक है।

एक मारला को 272.25 वर्ग फीट या 25.2929 वर्गमीटर के बराबर माना जाता है। पुरातत्व विभाग ने प्रांतीय सरकार से इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों को खरीदने के लिये दो करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया था। इन्हीं इमारतों में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों दिलीप कुमार और राज कपूर का जन्म हुआ था और विभाजन से पहले उनकी शुरुआती परवरिश भी वहीं हुई थी। 

टॅग्स :दिलीप कुमारराज कपूरपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?