लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मेरा कॉलर पकड़कर गोदाम में धकेल दिया, अभिनेता प्रतीक गांधी ने पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर अपमानित करने का लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 08:33 IST

प्रतीक गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतीक गांधी ने बताया कि रविवार उनको मुंबई पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट की वजह से अपमानित कियाप्रतीक गांधी एक्सप्रेस जाम होने की वजह से शूट लोकेशन पर पैदल ही जा रहे थे

मुंबईः वेब सीरीज स्कैम 1992 चर्चित अभिनेता प्रतीक गांधी ने मुंबई पुलिस पर उन्हें अपमानति करने का आरोप लगाया है। प्रतीक गांधी ने ट्वीट कर बताया कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से उन्हें सड़क पर से खींचकर एक गोदाम में बंद कर दिया गया। अभिनेता ने बताया कि सड़क जाम थी तो शूटिंग लोकेशन पर पैदल ही जाने लगा। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें खींचकर एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। गांधी ने कहा कि उन्हें बुरी तरह से अपमानति किया गया।

प्रतीक गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। तब तक उन्होंने मुझे कुछ बताया भी नहीं। मुझे बुरी तरह से अपमानित किया गया।'

दरअसल रविवार पीएम मोदी मुंबई दौरे पर थे। उन्हें यहां पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतीक गांधी के इस ट्वीट के बाद लोग मुंबई पुलिस को टैग करने उनके व्यवहार की आलोचना करने लगे। किसी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के उस ट्वीट को साझा किया जिसमें वीआईपी मूवमेंट की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे व्यस्त रहने की सूचना पहले ही दे दी गई थी।  एक यूजर ने लिखा, 'शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए थे और शायद इसी कारण से ऐसा हुआ हो।' इस पर एक्टर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'ओह..मुझे नहीं पता था।'

टॅग्स :प्रतीक गांधीमुंबईमुंबई पुलिसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार