दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होने होने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखने हुए सभी पार्टियां इस वक्त अपनी दम झोंकती नजर आ रही हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तरह से जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में एक्टर प्रकाश राज ने दिल्ली चुनाव पर ट्वीट करके अपनी बात रखी है।
बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं। वह ट्वीट करके सराकर पर इसको लेकर निशाना भी साध रहे हैं। अब प्रकाश ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
प्रकाश ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली चुनाव (Delhi Elections), गोली, बिरयानी, आतंकवाद और नफरत भरे भाषण, क्या बीजेपी के पास किसी और पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। शर्म आनी चाहिए आपको।
प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रकाश समसामियक मुद्दों पर राय रखते रहते हैं। एक्टर ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इसके बार उन्होंने सार्वजनिकरूप से अपनी हार स्वीकार की थी।