भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस वायरस ने दुनिया भर में कहर मचाया हुआ है। ऐसे में देश पर आई इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों से हर संभव मदद मांगी है।पीएम मोदी ने 'पीएम केयर्स फंड' के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है। इस लॉकडाइउन में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग प्रभावित हुआ है। ऐसे में ऐसो की मदद बॉलीवुड सेलेब्स जमकर कर रहे हैं। इस मुहिम में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हो गए हैं।
प्रकाश राज ने एक ट्वीट करके मदद करने की जानकारी दी है। प्रकाश राज से पहले सलमान खान (Salman khan) को लेकर खबरें आईं थीं कि वह 25000 दिहाड़ी मजदूरों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में अब सलमान की राह पर प्रकाश राज चले हैं।
प्रकाश राज ने हाल ही में ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हर दिन 250 बेघरों को कोवलम में खाना खिला रहे हैं। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमारी भी है। चलिए इंसानियत का जश्न मनाएं। कृप्या आपके आस-पास के एक परिवार की मदद करें।
अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है।