लाइव न्यूज़ :

44 दिन से प्रकाश राज कर रहे थे मजदूरों की मदद, अब घर किया विदा, लिखा- इनकी बहुत याद आएगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 09:14 IST

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने लॉकडाउन में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म हाउस में आश्रय दिया था

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार रहने वाली है सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं

कोरोना वायरस वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति  बरकरार रहने वाली है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। सरकार ऐसे हर एक जरुरतमंद लोगों की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।  इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। अब एक बार फिर से प्रकाश राज ने अपने फॉर्म हाउस पर फंसे लोगों को घर भेजा है।

 करीब 44 दिनों बात प्रकाश राज ने सभी दिहाड़ी मजदूरों को उनके घर के लिए रवाना कर दिया है। साथ ही इससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं, जो खूब सबका ध्यान खींच रही हैं। लॉकडाउन में फंसे इन लोगों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि वह इन लोगों को बहुत याद करने वाले हैं। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि लॉकडाउन में फंसे लोगों की जिंदगी से उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

प्रकाश राज (Prakash Raj) द्वारा साझा की गई तस्वीरों देख सकते हैं कि लॉकडाउन में फंसे सभी लोग बस के पास एक्टर के साथ खड़े हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "केटीआर और तेलंगाना डीजीपी, सुरक्षित यात्रा के लिए आपका धन्यवाद। 44 दिनों तक उनको आश्रय देना और उनके साथ अपना फार्म शेयर करना, मुझे उनकी बहुत याद आएगी। उनकी जिंदगी की और प्यार की कहानी से काफी कुछ सीखने को मिला। मुझे एक नागरिक के तौर पर गर्व है कि मैंने इन्हें कभी नीचे नहीं होने दिया। मैंने आशा व्यक्ति की, साझाकरण को मनाया।

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं। 

प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है। 

टॅग्स :प्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!