लाइव न्यूज़ :

प्रकाश झा अभिनीत लघु फिल्म 'हाईवे नाइट' अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई, फिल्ममेकर ने जताई हैरानी

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 12:59 IST

यह फिल्म मध्य प्रदेश में बछड़ा जनजाति के वास्तविक इतिहास से प्रेरित है और दिखाती है कि कैसे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में देह व्यापार के दुष्चक्र में डाल दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईवे नाइट्स को शुभम सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म में प्रकाश झा सीताराम नाम के एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है। प्रकाश झा ने खबर साझा करते हुए कहा कि पुरस्कार के लिए जूरी वोटिंग जल्द ही शुरू होगी।

मुंबईः अभिनेता-निर्देशक प्रकाश झा अभिनीत लघु फिल्म 'हाईवे नाइट' को शॉर्टलिस्ट किया गया है और यह अकादमी पुरस्कारों के चयन के लिए विचाराधीन है। फिल्म के चयन किए जाने पर प्रकाश झा ने हैरानी जताई है। प्रकाश झा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों के चुने जाने या नामांकन हासिल करने की संभावना अधिक है? उन्होंने कहा है कि "मैं उनके मानदंडों से अवगत नहीं हूं। मैं खुद हैरान हूं। ”

शुभम सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रकाश झा सीताराम नाम के एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है जो एक रात हाईवे पर मंजू नामक एक सेक्स वर्कर मिलता है। वह उसे ट्रक में बिठा लेता है और फिर दोनों के बीच लंबी बातचीत होती है। इस दौरान दोनों के बीच एक आकर्षण पैदा होता है फिर दोनों के बीच एक असामान्य बंधन स्थापित होता है।

प्रकाश झा ने एक वीडियो में कहा कि "यह अच्छा होगा अगर हमारी लघु फिल्म को वह पहचान मिले, जिसकी वह हकदार है।'' फिल्ममेकर ने कहा कि उन्होंने इसे बहुत अच्छे से कैरी किया। बकौल प्रकाश झा- मैं फिल्म करने के लिए केवल इसलिए तैयार हुआ क्योंकि अच्छी तरह से लिखी गई स्क्रिप्ट थी। मैंने निर्देशक के दृष्टिकोण को फॉलो किया और मुझे खुशी है कि फिल्म अकादमी पुरस्कारों के चयन के लिए विचाराधीन है।

झा ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए खुलासा किया कि जूरी वोटिंग जल्द ही शुरू होगी। हाईवे नाइट्स के निर्देशक निर्देशक शुभम सिंह से पूछा गया कि  उन्होंने इस भूमिका के लिए 70 वर्षीय निर्देशक को क्यों चुना? उन्होंने कहा, “जब प्रकाश सर की बात आती है तो कोई तुलना नहीं है, क्योंकि वह फिल्म निर्माण में एक अनुभवी हैं। मुझे उनका कच्चा किरदार पसंद आया जो उन्होंने सांड की आंख (2019) में निभाया था और यह वह भूमिका थी जिसके बाद उनसे संपर्क किया। कहानी सुनने के बाद वह तुरंत इसके लिए तैयार हो गए।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए शुभम ने कहा, यात्रा के दीवाने और भारतीय विविधता के अन्वेषक के रूप में, मैं हमेशा विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करता था और अपनी एक यात्रा के दौरान, जब मैं सड़क के किनारे खाने के स्थान (भारतीय ढाबा) पर बैठा था, मैंने देखा कि एक किशोर लड़की अपनी भूख को पूरा करने के लिए एक ग्राहक की सख्त तलाश कर रही थी। अचानक, एक रहस्यमय बूढ़े व्यक्ति ने उसे बुलाया और उसे भोजन की पेशकश की।

उन्होंने आगे याद किया, मैं पूरी घटना को शक की निगाह से देख रहा था। लेकिन मेरे सभी पूर्वकल्पित विचार गलत हो गए, जब बूढ़े व्यक्ति ने धीरे-धीरे भोजन के लिए भुगतान किया, बदले में कुछ भी नहीं मांगा। लड़की ने उस व्यक्ति को उसके अच्छे व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया और बिना किसी ग्राहक की तलाश किए परिसर से चली गई। और यहीं से मैंने अपना हाइवे नाइट का सफर शुरू किया।

यह फिल्म मध्य प्रदेश में बछड़ा जनजाति के वास्तविक इतिहास से प्रेरित है और दिखाती है कि कैसे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में देह व्यापार के दुष्चक्र में डाल दिया जाता है।

शुभम ने कहा, अपने गहन शोध के बाद, मैंने बांछड़ा जनजाति की खोज की, जहां पारंपरिक रूप से परिवार के पुरुष किसी भी काम का विकल्प नहीं चुनते हैं, लेकिन वे परिवार की महिलाओं को देह व्यापार में लगाते हैं। भारत में कानूनी रूप से निषिद्ध प्रथा है। पूरे समुदाय के लिए आय का संपूर्ण और एकमात्र साधन था।

टॅग्स :प्रकाश झाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!