लाइव न्यूज़ :

हमेशा असल जिंदगी के मुद्दों से प्रेरित होकर फिल्में बनाते हैं प्रकाश झा, बताई इसके पीछे की वजह

By भाषा | Updated: September 2, 2020 18:26 IST

प्रकाश झा ने हाल ही में बॉबी देओल संग मिलकर आश्रम वेब सीरीज का निर्माण किया है। इस वेब सीरीज को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश झा ने कई सामाजिक मुद्दों पर ‘‘दामुल’’, ‘‘मृत्‍युदंड’’, ‘‘गंगाजल’’, ‘‘अपहरण’’ जैसी फिल्में बनाकर समाज की प्रमुख बातों को उठाया ।हाल ही में प्रकाश झा की “आश्रम” वेब सीरिज रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता बॉबी देओल ढोंगी महात्मा का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म निर्माता प्रकाश झा का कहना है कि वह हमेशा असल जिंदगी के मुद्दों से प्रेरित होकर प्रासंगिक फिल्में बनाते आ रहे हैं। प्रकाश झा ने कई सामाजिक मुद्दों पर ‘‘दामुल’’, ‘‘मृत्‍युदंड’’, ‘‘गंगाजल’’, ‘‘अपहरण’’ जैसी फिल्में बनाकर समाज की प्रमुख बातों को उठाया । प्रकाश झा ने हाल ही में बॉबी देओल संग मिलकर आश्रम वेब सीरीज का निर्माण किया है।

प्रकाश झा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में बताया,‘‘बहुत सारे लोग हैं जो सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं। मैं समय के साथ चलता हूं, मैं देखता हूं कि चारों ओर क्या हो रहा है। मुझे हमेशा किसी विशेष मुद्दे पर फिल्म बनाता है। मैं जो भी विषय चुनता हूं वो असल जिंदगी से प्रेरित होती हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं किरदारों को दिलचस्प बनाता हूं और यही असली चुनौती है। मेरा सौभाग्य है कि व्यावसायिक सिनेमा के अभिनेता मेरे साथ काम करने को लेकर खुश हैं।’’ 

‘‘दो बीघा ज़मीन’’ और ‘‘मदर इंडिया’’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए, निर्देशक ने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कहानी दर्शकों को आकर्षित करती है, तो फिल्म चलेगी। समझदार दर्शक हैं। हर तरह का सिनेमा देखने के लिए तैयार हैं।’’ झा की हाल ही में “आश्रम” वेब सीरिज रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता बॉबी देओल ढोंगी महात्मा का किरदार निभा रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!