लाइव न्यूज़ :

जन्माष्टमी के मौके पर प्रभास की राधे श्याम का रिलीज हुआ खास पोस्टर, फैंस ने ट्विटर पर कराया ट्रेंड

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 10:32 IST

राधे श्याम की इस विशेष पोस्टर के रिलीज होते हुए प्रभास ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस इस विशेष पोस्टर पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजन्माष्टमी के मौके पर प्रभास की राधे श्याम का रिलीज हुआ खास पोस्टरमोर पंख की ड्रेस में प्रभास संग नजर आईं पूजा हेगड़ेनए पोस्टर पर फैंस ने लुटाया प्यार

मुंबईः जन्माष्टमी के मौके पर सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) का खास पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रभास के फैंस के लिए ये चौंकाने वाला है। फैंस को इसकी भनक नहीं थी कि जन्माष्टमी के दिन इस तरह का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहले भी एक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। 

राधे श्याम के इस विशेष पोस्टर के रिलीज होते ही प्रभास ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस इस विशेष पोस्टर पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी गई है। बात करें पोस्टर की तो इसमें  प्रभास काले शूट में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में उनकी प्रेमिका बनीं पूजा हेगड़े नेवी ब्लू में मोर पंख के साथ बैठी हुई हैं। दोनों को पोस्टर में रोमांटिक पोज नजर आ रहा है। प्रभास ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा- सही मायने में आपके द्वारा लाए गए इस भव्य पोस्टर के साथ जन्माष्टमी मनाएं, #राधेश्याम।

गौरतलब है कि 30 जुलाई को राधे श्याम का एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया था। फैन्स काफी बेसब्री से प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की राधे श्याम फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी, यानी 14 जनवरी 2022।

 

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम