लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' प्रभास ने कहा- 'हैलो डार्लिंग...', जल्द करने वाले हैं ये बड़ा खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: May 20, 2019 12:42 IST

श्रद्धा कपूर और प्रभास जल्द ही एक साथ फिल्म साहो में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। बाहुबली एक्टर प्रभास को उनके इस नए एक्शन-थ्रिलर अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर प्रभास ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है।को-स्टार श्रद्धा कपूर ने कुछ हफ्तों बाद उनका इंस्टा पर स्वागत किया था जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो गई थीं।

साउथ के सुपस्टार और बाहुबली प्रभास ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। रिसेंटली प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो किसी सरप्राइज की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

प्रभास ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो व्हाइट कलर की टीशर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। प्रभास वीडियो में बोलते दिख रहे हैं, 'हाय लविंग हाउ आर यू...आई हैफ अ सरफ्राइज फॉर यू...कनेक्ट टू माई इंस्टा' वहीं वीडियो के साथ प्रभास ने कैप्शन में लिखा, 'हैलो डार्लिंग्स...आपके लिए कल एक सरप्राइज है...जुड़े रहिए हैट टैग साहो सरप्राइज'

प्रभास के इस वीडियो को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि साहो फिल्म से पहली बार ऑफिशियली एक्टर का लुक रिवील किया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि फिल्म का कोई गाना भी सामने आ सकता है। अब सरप्राइज जो भी होगा वो कल ही पता चलेगा। 

श्रद्धा कपूर और प्रभास जल्द ही एक साथ फिल्म साहो में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। बाहुबली एक्टर प्रभास को उनके इस नए एक्शन-थ्रिलर अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले साहो के सेट से प्रभास और श्रद्धा कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। 

इस फोटो में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे के बिल्कुल करीब खड़े दिखाई दे रहे थे। श्रद्धा ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है तो वहीं प्रभास ने व्हाइट कलर की टीशर्ट। फोटो देखकर लग रहा है कि सीन थोड़ा रोमांटिक हैं। फोटो में ही प्रभास और श्रद्धा की केमेस्ट्री देखने में ही बेहद खूबसूरत लग रही है। 

बताया जा रहा है कि ये सीन साहों फिल्म के किसी गाने का सीन है। साहो फिल्म प्रभास की दूसरी सबसे बड़ी बजट की फिल्म बतायी जा रही है। स्पाई-थ्रिलर इस फिल्म के टीजर ने ही लोगों के अंदर एक्साइटमेंट छोड़ दी है। 

टॅग्स :प्रभासश्रद्धा कपूरसाहो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?