लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा की नजर में कुछ ऐसे हैं प्रभास, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 30, 2019 08:16 IST

श्रद्धा ने बताया कि 'साहो' की शूटिंग के दौरान प्रभास का व्यवहार कैसा रहा और शूट के बीच में प्रभास क्या करते थे...

Open in App

श्रद्धा कपूर ने पहली बार सुपरस्टार प्रभास के साथ 'साहो' में काम किया है. करीब दो साल चली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला. हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने प्रभास से संबंधित कई बातों का खुलासा किया.

उन्होंने यह भी बताया कि 'साहो' की शूटिंग के दौरान प्रभास का व्यवहार कैसा रहा और शूट के बीच में प्रभास क्या करते थे. श्रद्धा ने कहा, ''जब हम पहली बार मिले तो उन्हें मेरे और मेरी टीम के साथ कम्फर्टेबल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और मैं भी उनकी टीम के साथ जल्दी ही घुल-मिल गई.

उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है और इन तीन सालों में हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई.'' उन्होंने यह भी कहा कि प्रभास अपने काम को लेकर काफी उत्साही हैं. श्रद्धा ने कहा, ''प्रभास शूटिंग के समय हमेशा आराम से काम करते थे. शॉट्स के बीच-बीच में वो हंसाते थे और सबके साथ मजाक करते थे.

प्रभास और उनकी टीम ने हैदराबाद में मेरी बहुत केयर की और वो मुझे अच्छे से खाना भी खिलाते थे. टीम इस बात का हमेशा ध्यान रखती थी कि मुझे घर की याद ना आए और अब हैदराबाद मेरा दूसरा घर बन गया है.'' बता दें कि 'साहो' की शूटिंग हैदराबाद के अलावा मुंबई, ऑस्ट्रिया, अबू धाबी, दुबई, रोमानिया और यूरोप के कई हिस्से में हुई है.

टॅग्स :श्रद्धा कपूरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?