लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का जारी हुआ पोस्टर, सोशल मीडिया पर अक्षय ने लिखा यह कैप्शन

By वैशाली कुमारी | Updated: November 16, 2021 11:20 IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपने न्यू रिलीज फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वही हाल ही में उनकी एक नई फिल्म पृथ्वीराज का एक डायलॉग काफी तेजी से वायरल हो रहा है- हिंदुस्तान का शेर आ रहा है शेर यानी पृथ्वीराज चौहान।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म पृथ्वीराज के लीड रोल में अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड मनुषी छिल्लर साथ में दिखाई देंगे अक्षय कुमार इन दिनों अपने न्यू रिलीज फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं

अक्षय कुमार इन दिनों अपने न्यू रिलीज फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वही हाल ही में उनकी एक नई फिल्म पृथ्वीराज का एक डायलॉग काफी तेजी से वायरल हो रहा है- हिंदुस्तान का शेर आ रहा है शेर यानी पृथ्वीराज चौहान। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक पृथ्वीराज की रिलीजिंग डेट और टीजर अब सामने आ चुका है जिसे खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गर्व और वीरता पर एक वीर कहानी सम्राट की भूमिका निभाने पर गर्व है पृथ्वीराज चौहान 21 जनवरी.. 22 को केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ पृथ्वीराज मनाएं। 

आपको बता दें कि जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पृथ्वीराज के लीड रोल में अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड मनुषी छिल्लर साथ में दिखाई देंगे यह मानुषी का बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद भी अहम किरदार निभाएंगे। 

फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाएंगे। वही मानुषी संयोगिता की भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में संजय दत्त और सोनू सूद का किरदार काफी प्रभावशाली है। फिल्म का म्यूजिक काफी बढ़िया है साथ ही वॉइस ओवर भी जबरदस्त अंदाज में किया गया है। टीजर में सभी एक्टर की एक झलक देखने को मिल जाती है। लगभग 1 मिनट 22 सेकंड में देशभक्ति और प्रेम सब कुछ देखने को मिल रहा हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी इंडियन हिस्टोरिक फिल्म बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, पानीपत, मणिकर्णिका और तानाजी जैसी फिल्मों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पृथ्वीराज को भी पापुलैरिटी मिल सकती है।

टॅग्स :अक्षय कुमारमानुषि छिल्लरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!