लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द फ्लैश' में बैरी के कमरे में दिखा हनुमान जी का पोस्टर, यूजर्स ने फिल्म 'आदिपुरुष' को लपेटा

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2023 19:27 IST

इस फिल्म के कई दृश्यों में हनुमान जी की फोटो बैरी एलेन के कमरे में दिखाई पड़ती है। एक यूजर ने फिल्म के इस दृश्य को शेयर करते हुए लिखा, कृपया द फ्लैश का उत्साहवर्धन करें। फ्लैश हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'द फ्लैश' अलग-अलग कारणों से ट्विटर पर सुर्खियां बटोर रही हैयह एक सुपरहीरो फिल्म है जो इसी नाम के लोकप्रिय डीसी कॉमिक्स चरित्र पर आधारित हैजबकि 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द फ्लैश' अलग-अलग कारणों से ट्विटर पर सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा बैरी एलेन के कमरे में हनुमान जी के लगे एक पोस्टर को शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें और वे प्रभास की रामायण पर बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म द फ्लैश में एज्रा मिलर मुख्य भूमिका में हैं। इसी बीच आदिपुरुष भी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसकों दर्शकों के द्वारा मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 

इस फिल्म के कई दृश्यों में हनुमान जी की फोटो बैरी एलेन के कमरे में दिखाई पड़ती है। एक यूजर ने फिल्म के इस दृश्य को शेयर करते हुए लिखा, कृपया द फ्लैश का उत्साहवर्धन करें। फ्लैश हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, यदि आपको आदिपुरुष का टिकट नहीं मिला, तो चिंता न करें। इसके बगल वाली स्क्रीन पर जाएं और द फ्लैश फिल्म में हनुमान भक्त द फ्लैश देखें। इसी प्रकार अन्य यूजर्स ने भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

बता दें कि 'द फ्लैश' एक सुपरहीरो फिल्म है जो इसी नाम के लोकप्रिय डीसी कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन एंडी मुशिएती ने किया है और पटकथा क्रिस्टीना हॉडसन ने लिखी है। एज्रा मिलर ने बैरी एलन के रूप में वापसी की है। फिल्म में बैटमैन के रूप में माइकल कीटन, ब्रूस वेन/बैटमैन के रूप में बेन एफ्लेक और सुपरगर्ल के रूप में साशा कैले भी हैं।

टॅग्स :हनुमान जीप्रभासकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?