लाइव न्यूज़ :

इलाज के दौरान लोकप्रिय ओडिया अभिनेता पिंटू नंदा का निधन, ओडिशा के राज्यपाल व सीएम नवीन पटनायक ने शोक जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2023 13:47 IST

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने ओलीवुड अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता पिंटू नंदा लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।बुधवार को अंतिम सांस ली।

बेंगलुरुः लोकप्रिय अभिनेता पिंटू नंदा का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे नंदा ने बुधवार रात अंतिम सांस ली। नंदा को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में लीवर प्रत्यारोपण के लिए नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) में स्थानांतरित कर दिया गया था।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हालांकि, अभिनेता को अंग दाता की अनुपलब्धता के कारण नई दिल्ली से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। नंदा की मौत के बाद ओडिया फिल्म बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने ओलीवुड अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। नंदा नायक, खलनायक, चरित्र कलाकार और हास्य अभिनेता के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए ओडिया सिनेमा और टेलीविजन में बहुत लोकप्रिय थे।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक कार्यक्रम से की थी। नंदा ने 1996 में फिल्म 'कोईली' से अपनी शुरुआत की। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'दोस्ती', 'हटा धारी चालू था', 'रुमकु झुमना', 'रॉन्ग नंबर', 'प्रेमा रुतु असिगला', आदि शामिल हैं।

टॅग्स :ओड़िसाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?