लाइव न्यूज़ :

मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 22:56 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवाया था। ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और सांताक्रूज के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने उनके निधन के बारे में सोशल मीडिया के जरिये सूचना दी। 

निम्मी उनका बदला हुआ नाम था। उनका असली नाम नवाब बानो था। उन्होंने पचास और साठ के दशक में कई हिट फिल्में दी थीं। ज्यादर फिल्मों में उन्होंने गांव की लड़की और महिला का किरदार निभाया था। 1949 में आई उनकी फिल्म बरसात में उनके काम की खासी तारीफ हुई थी और फिर उसके बाद उन्हें कई फिल्में करने को मिलीं। 

निम्मी की शादी रजा नाम के एक पटकथा लेखक से हुई थी, जिनका निधन 2007 में हो गया था। 

उनकी मशहूर फिल्मों में आम, पूजा के फूल, मेरे महबूब और आकाशदीप आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!