लाइव न्यूज़ :

अपने घर में मृत पाए गए बॉलीवुड खल-अभिनेता, अमिताभ-गोविंदा संग किया था काम

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: February 10, 2019 01:02 IST

उनकी फिल्मों में कुरुक्षेत्र, कुली नंबर 1, विजेता, शहंशाह आदि का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

Open in App

बॉलीवुड के दिग्गज खल-अभिनेता महेश आनंद नहीं रहे। शनिवार शाम उन्हें मुंबई के उनके यारी रोड स्थित फ्लैट पर मृत पाया गया। वे 57 साल के थे। उनके मृत्यु के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

उल्लेखनीय है कि महेश आनंद को बॉलीवुड में उनके 1990 के दशक में किए गए खलनायकों के किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कॅरियर में बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं अमिताभ बच्चन, गोविंदा, धर्मेंद्र, सनी देओल इत्यादि के साथ काम किया।

उनकी आखिरी फिल्म इसी साल आई रंगीला राजा रही। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता गोविंदा ही थे। जबकि इस फिल्म का निर्देशन पहलाज निहलानी का था। इसके अलावा उनकी फिल्मों में कुरुक्षेत्र, कुली नंबर 1, विजेता, शहंशाह आदि फिल्मों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 

अच्छे किरदारों के बाद भी गुमनामी में बिता रहे थे दिन

महेश आनंद के जीवन यात्रा की तफ़तीश में पता चलता है कि वे नब्बे के दशक में कई हिट और बेहतर किरदार करने के बाद भी अप्रासंगिक हो गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल आई रंगीला राजा के वक्त उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक पेज से यह जानकारी दी थी- "मैं खुश हूं कि 18 साल बाद मैं फिर से पर्दे पर वापसी कर रहा हूं। हां, इसमें मैं सिर्फ 6 मिनट के लिए ही दिखाई दूंगा। पर उम्मीद है कि आप फिर से मेरा स्वागत करेंगे।"

आर्थिक स्थिति हो सकती है मौत का कारण?

अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किन हालातों में महेश आनंद की जान गई है। लेकिन उनसे जुड़े तथ्य इशारा करते हैं कि उनकी आर्थ‌िक स्थिति काफी खराब हो गई थी। यहां तक कि उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। मुंबई के वर्सोवा के यात्री रोड स्थित अपने फ्लैट में वे इन दिनों अकेले ही रह रहे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार