लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Marriage: शादी के बंधन में बंधी पूनम पांडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वेडिंग PICS

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 11, 2020 09:08 IST

पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैंपूनम ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है

पूनम पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को मोहित करती रहती हैं। पूनम आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटो शेयर करती हैं, जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अच्छ से पता है कि वह अपने फैंस को किस तरह से मोहित करें। अब एक बार फिर से पूनम सुर्खियों में आ गई हैं। 

मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे आखिरकार बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। पूनम के फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं।

शादी की जानकारी खुद पूनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। इस तस्वीर में पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पूनम ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।

इतना ही नहीं सैम बॉम्बे ने भी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं। सैम ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मिस्टर और मिसेज बॉम्बे। फोटो में पूनम के हाथों में मेंहदी लगी नजर आ रही है। पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने एक टीवी शो किया था। बता दें कि पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था। 

टॅग्स :पूनम पांडेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल