लाइव न्यूज़ :

पूजा बेदी ने उमर अब्दुल्ला के साथ शेयर की फोटो, लिखा-यकीन नहीं होता कि वह अपना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2020 17:00 IST

पूजा बेदी ने जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के साथ फोटो शेयर करके उनको 50वें जन्मदिन की शुभकमनाएं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैंहाल ही में अपने एक पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं।

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में अपने एक पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं।पूजा बेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के साथ  फोटो शेयर की है।

पूजा बेदी ने जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के साथ  फोटो शेयर करके उनको 50वें जन्मदिन की शुभकमनाएं दी है। पूजा ने कहा है कि उन्होंने कहा कि यकीन नहीं होता कि वह आधारहीन कारणों के लिए अपना यह यादगार दिन लॉकअप में बिता रहे हैं। उमर अब्दुल्ला को 50वें जन्मदिन की बधाई देते पूजा बेदी ने लिखा है कि मेरे बचपन के दोस्त उमर अब्दुल्ला को उनके 50वें जन्मदिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। यकीन नहीं होता कि वह अपना यह यादगार दिन आधारहीन, बेतुके आरोपों और एक स्थगित सुनवाई की वजह से लॉक-अप में बिता रहे हैं। तीन पूर्व सीएम को बंद करना और उन्हें किसी से भी बातचीत न करने और अपना बचाव न करने देना विडंबना भरा है।

पूजा बेदी की बात करें तो वह हर एक समसामयिक मुद्दे पर आज कल अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा पूजा टेलीविजन टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं।. एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'विषकन्या', 'जो जीता वो ही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :पूजा बेदीउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?