लाइव न्यूज़ :

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली घर में बम होने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 19:54 IST

रजनीकांत के घर पर बम होने की अफवाह की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। गुरुवार सुबह एक्टर के घर बम होने की बात सामने आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत के पोएस गार्डन वाले घर में बम होने की खबर मिलते ही पुलिस हरक में आ गई। पुलिस और बॉम्ब स्क्वायड ने उनके पूरे घर की जांच की।इससे पहले रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था कि 'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है।'

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बार फिर किसी ने भद्दा मजाक किया है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि रजनीकांत को कोरोना वायरस हो गया है। लेकिन बाद में वह बस मजाक भर निकला। अब ऐसी खबर थी कि रजनीकांत के घर में बम है। गुरुवार सुबह 10:30 बजे एक अनजान नंबर से 108 ऐम्बुलेंस कंट्रोल रूम में फोन कर इस बात की जानकारी दी गई। 

रजनीकांत के पोएस गार्डन वाले घर में बम होने की खबर मिलते ही पुलिस हरक में आ गई।  पुलिस और बॉम्ब स्क्वायड ने उनके पूरे घर की जांच की। जहां ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह तो साफ हो गया कि रजनीकांत को फोन पर किसी ने झूठी धमकी दी थी। सिनेमा से जुड़े लोगों को इस तरह की फर्जी फोन कॉल आते रहते हैं।

इससे पहले फैली थी कोरोना होने की अफवाह

रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था कि 'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है।' इसके साथ ही रोहित ने कैप्शन में लिखा,'आइए, कोरोना की ऐसी की तैसी कर दें। जब काम पर लौटें तो सुरक्षित रहें। अपने मास्क पहनकर रखिए और दिन में कई बार जितना संभव हो सके उतनी बार हाथ धोते रहें। वायरस हम पर तब तक हमला नहीं कर सकता, जब तक हम करने नहीं देंगे।'

रोहित पर बरस पड़े फैंस

इस जोक को लिखने के बाद रजनीकांत के फैंस रोहित पर बरस पड़े और उनकी क्लास लगा दी। किसी ने लिखा शर्म करो रोहित तो कोई बोला ये मजाक बहुत भद्दा है। वहीं एक फैन ने लिखा कि हमारे यहां रजनीकांत की पूजा की जाती है। और वो रजनीकांत को कोरोना होने की बात सोच भी नहीं सकते। 

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!