लाइव न्यूज़ :

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का दूसरा पोस्टर जारी करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By भाषा | Updated: March 17, 2019 11:34 IST

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी फिल्म ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ का दूसरा पोस्टर सोमवार को यहां जारी करेंगे। ओमुंग कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विवेक ओबेराय मुख्य भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 12 अप्रैल को देशभर में रिलीज होने वाली है।

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फिल्म मेरे हृदय के बेहद नजदीक है। पहले पोस्टर को काफी प्यार मिला था और इससे केवल एक व्यक्ति अधिक उत्साहित हो सकते हैं और वह हैं अमित शाह। मुझे दूसरा पोस्टर जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।’’ फिल्म में अमित शाह की भूमिका अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं।

 

फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता और अक्षत आर सलूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुरेश ओबेराय, आनंद पंडित और आचार्य मनीष भी फिल्म के निर्माताओं में हैं। भाषा अमित माधव माधव

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?