लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की बॉयोपिक में अमित शाह बनें ये एक्टर तो पत्नी 'जसोदाबेन' का किरदार निभाएगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, जानें यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 10:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में अमित शाह और पीएम की पत्नी जसोदाबेन के रोल के करने वाले सितारों के नामों का खुलासा हो गया है

Open in App

बॉलीवुड में बीते कई दिनों से बायोपिक का ट्रेंड जोरों पर है। किसी ना किसी हस्ती के जीवन पर आधारित फिल्म पर्दे पर उतारी जा रही है। खेल के बाद अब राजनेताओं के जीवन पर भी फिल्में बन रही हैं। दद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर रिलीज के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है। इसका पहला लुक भी फैंस के सामने आ चुका है जिसमें पीएम मोदी के किरदार में एक्टर विवेक ओबेराय नजर आने वाले हैं।

अब इस फिल्म के बाकी के किरदारों के नाम सामने आने लगे हैं।  मुंबई मुरर की खबर के अनुसार टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में उनकी पत्नी 'जसोदाबेन' का किरदार निभाती नजर आएंगी।

इससे पहले भी बरखा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में नजर आ चुकी हैं। खुद एक्ट्रेस ने अपने रोल को लेकर हामी भी भर दी है। 

वहीं, अगर अमित शाह के किरदार की बात की जाए को मनोज जोशी अमित शाह के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। अमित शाह के लुक की उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बोमन ईरानी, जरीना वहाब और मनोज जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं।

हाल ही में कास्ट के बारे में बोलते हुए प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के लिए हमें ना सिर्फ दमदार कलाकार की जरूरत थी बल्कि कुछ ऐसे एक्टर चाहिए थे जिनमें देशभक्ति से जुड़ी इस फिल्म को निभाने का जज्बा हो। उन्होंने कहा कि वो इतने होनहार स्टार कास्ट के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?