लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई या सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ड्रामा था, अभिनेता ने किया ट्वीट, आने लगे ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 13:12 IST

केआरके ने ट्वीट में लिखा, क्या सच में पीएम मोदीजी की सुरक्षा में चूक हुई! या ये भी एक ड्रामा था सर्जिकल स्ट्राइक की तरह! मेरी इसपर जल्द समीक्षा...।  

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर ट्वीट किया हैट्वीट में केआरके ने लिखा है, क्या सच में चूक हुई या फिर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ड्रामा था

मुंबईः मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इस वक्त पीएम मोदी की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक का मामला छाया हुआ है। हर कोई इसपर अपनी राय व्यक्त कर रहा है। इस बीच अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने भी इस मुद्दे पर गुरुवार एक ट्वीट किया और कहा कि क्या सच में चूक हुई या फिर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह यह भी एक ड्रामा ही था। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, क्या सच में पीएम मोदीजी की सुरक्षा में चूक हुई! या ये भी एक ड्रामा था सर्जिकल स्ट्राइक की तरह! मेरी इसपर जल्द समीक्षा...।  कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग भी खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, असलियत बोलने में भक्तों को दिक्कत हो रही है। सभा में सिर्फ 700 लोग आए थे। 70 हजार नहीं। सभा फेल हो गई इसलिए पीएम को वापस जाना पड़ा।

एक अन्य ने लिखा, आप जैसे लोगों पर शर्म आती है, जो सर्जिकल स्ट्राइक को सच में एक ड्रामा कहकर हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करते हैं। राष्ट्र हमेशा किसी भी राजनीतिक दल से बड़ा होता है। जय हिंद।

इसके साथ एक ने कमेंट किया, आपका इंतजार हर भारतीय कर रहा है। एक बार पधारो म्हारो देश फिर आपका समीक्षा हम लोग करेंगे। एक ने लिखा, आपने अपने लिए सही शीर्षक चुना.. देशद्रोही ... जो सर्जिकल स्ट्राइक को ड्रामा बोले उस पर सूट करता है। एक अन्य ने लिखा कि अब तो पाकिस्तान ने भी मान लिया है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था।

गौरतलब है कि बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदीपंजाब के फिरोजपुर में एक रैली करनेवाले थे लेकिन बीच में ही एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला रुक गया क्योंकि वहां कुछ प्रदर्शकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। बीजेपी ने इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक करार देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा।

टॅग्स :कमाल आर खाननरेंद्र मोदीपंजाबहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल