लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी मेरे 15 लाख लौटाते हैं तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2019 07:18 IST

तहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस के बाद से वह जमकर ट्रेंड में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस में नजर आए तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधते रहते हैं।

बिग बॉस में नजर आए तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधते रहते हैं। गुरुवार को तहसीन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। अब तहसीन ने एक ट्वीट करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

तहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस के बाद से वह जमकर ट्रेंड में हैं।तहसीन ने बिग बॉस के घर में कोई खास कमाल नहीं कर पाया यही कारण है कि वह घर से बाहर हो गए हैं। अब तहसीन ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपने ट्वीट में तहसीन पूनावाला ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र को संबोधित किया है। साथ ही उनके द्वारा 15 लाख रुपये लौटाने की भी बात कही है। तहसीन का ये ट्वीट छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तहसीन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे अपनी पत्नी के लिए महंगे बैग और कपड़े खरीदना काफी पसंद है। अगर मोदीजी मेरे 15 लाख रुपये लौटाते हैं तो मैं और भी कई चीजें खरीद सकता हूं। दरअसल उनको एक यूजर ने हाल में जॉबलेस कहा था, जिस पर तहसीन ने कहा था कि मैम, केवल मैं ही नहीं, बल्कि पूरा राष्ट्र ही बेरोजगार है वो भी केवल जीनियस नरेंद्र मोदी जी की नीति की वजह से।

तहसीन पूनावाला हाल ही में टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस में नजर आते ही तहसीन ने शो को जीतने का दावे किए थे। लेकिन वह शो के पहले ही हफ्ते में घर से बाहर हो गए थे।तहसीन से आसिम की जमकर कहा सुनी भी हुई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?